कौशांबी में सड़क पर बिखर गई नोटों की गड्डियां, लूटने को दौड़े लोग, हर कोई हुआ मालामाल, लेकिन…
Last Updated:
Kaushambi News: कौशांबी में कोखराज थाना क्षेत्र में जीरा व्यापारी भावेश के लाखों रुपये से भरे बैग लूटे गए. भागते समय एक बैग गिरने से नोट बिखर गए, जिससे लूट मच गई. पुलिस जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार …और पढ़ें
Kaushambi News; गुजरात के व्यापारी से कौशाम्बी में लाखों की लूट
हाइलाइट्स
- कौशांबी में जीरा व्यापारी के लाखों रुपये लूटे गए.
- भागते समय एक बैग गिरने से नोट बिखर गए.
- पुलिस ने जांच और सर्च ऑपरेशन शुरू किया.
कौशांबी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात ने हड़कंप मचा दिया. वाराणसी से दिल्ली जा रही एक लग्जरी बस जब रात करीब 9:30 बजे कोखराज के जायसवाल ढाबे पर रुकी, तो दो बदमाशों ने गुजरात के पाटन जिले के जीरा व्यापारी भावेश के रुपये से भरे दो बैग छीन लिए. भागने के दौरान एक बैग हाईवे पर गिर गया, जिससे नोटों की गड्डियां बिखर गईं. इससे ढाबे पर मौजूद राहगीरों और यात्रियों में रुपये लूटने की होड़ मच गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
भावेश के अनुसार, उनके बैग में लाखों रुपये थे, लेकिन भीड़ द्वारा लूट और बिखरे नोटों के कारण केवल 4-5 लाख रुपये ही बचे. घटना की सूचना पर कोखराज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और व्यापारी से पूछताछ शुरू की. इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने बताया कि लूट की राशि की सटीक जानकारी जुटाई जा रही है, और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला.
यह घटना कौशांबी में हाईवे पर बढ़ती आपराधिक वारदातों की ओर इशारा करती है. स्थानीय लोगों और व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. पुलिस ने वायरल वीडियो और ढाबे के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया है. इस घटना ने प्रशासन पर हाईवे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं, और जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है.

Principal Correspondent, Lucknow