क्या आपके घर में भी कबूतर का घोंसला, अंडा देना क्यों अशुभ, जानें क्यों मना करता है वास्तु

0
क्या आपके घर में भी कबूतर का घोंसला, अंडा देना क्यों अशुभ, जानें क्यों मना करता है वास्तु


Last Updated:

Pigeon laying eggs on balcony is good or bad : क्या आप जानते हैं कि वास्तु के हिसाब से कबूतरों का आपके घर, खिड़की या फिर घर की छतों पर आना और रहना शुभ है या अशुभ. जानें क्या कहते हैं वास्तु एक्सपर्ट…

क्या आपके यहाँ भी है घर में कबूतरों का घोंसला, अंडा देना शुभ या अशुभ

हाइलाइट्स

  • घर में कबूतर का घोंसला बनाना अशुभ माना जाता है.
  • कबूतर का अंडा देना दुर्भाग्य की निशानी है.
  • कबूतर को दाना घर के आंगन में ही डालना चाहिए.

Pigeons in house good or bad/अलीगढ़. वैसे तो कबूतर शांति का प्रतीक माना जाता है. जो अक्सर अपके घरों में, छतों पर या घर की खिड़कियों पर घोसला बना देता है. वहीं रहने लगता है और अंडे भी दे देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु और मान्यताओं के हिसाब से कबूतरों का घर, खिड़की या फिर घर की छतों पर आना और रहना शुभ है या अशुभ. लोकल 18 से बात करते हुए आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी बताते हैं कि ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार, घर में कबूतर का आना सुख-शांति और समृद्धि का संकेत होता है. हालांकि अगर कबूतर घर के किसी कोने में घोंसला बनाना शुरू कर देते हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है. इसका मतलब ये है कि आपके घर में परेशानी आएगी. आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए कबूतरों को घर में घोंसला नहीं बनाने देना चाहिए.

आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने कहा कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कबूतर का घोंसला बनाना अशुभ माना जाता है. घर की बालकनी या छत पर घोंसला बनाना इस बात की ओर इशारा करता है कि वो अपने साथ दुर्भाग्य लेकर आया है. ऐसे में इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए. ऐसा नहीं करने पर समस्या बढ़ सकती है. इसके अलावा घर में रहने वाले सदस्यों की प्रगति का आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

छत पर न डालें दाना

आचार्य अवस्थी के अनुसार, वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में कबूतर का अंडा देना अशुभ माना जाता है. अगर आपके घर पर भी कबूतर ने अंडा दिया है, तो ये दुर्भाग्य की निशानी है. इसके कारण व्यक्ति किसी न किसी परेशानी से घिरा रहता है और जीवन दुखदाई बन जाता है. अक्सर आपने लोगों को घर की छतों पर कबूतर को दाना डालते हुए देखा होगा. लेकिन, ऐसा नहीं करना चाहिए. कबूतरों को दाना हमेशा घर के आंगन में ही डालना चाहिए. इससे राहु ग्रह का दोष दूर होता है.

homelifestyle

क्या आपके घर में भी कबूतर का घोंसला, जानें क्यों अशुभ मानता है वास्तु शास्त्र



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *