क्या राजा रघुवंशी का हनीमून बन गया आखिरी सफर ?

0
क्या राजा रघुवंशी का हनीमून बन गया आखिरी सफर ?

 क्या थी साजिश राजा के हत्या के पीछे ?

//हाईलाइट//

  • हनीमून पर क्या हुआ?
  • क्या हुआ 23 मई के दिन क्या था यह आखिरी दिन राजा रघुवंशी की जिंदगी का?
  • क्यों बंद हो गया फोन राजा और सोनम का ?

यह राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी की तस्वीर। 

इंदौर:– यह घटना इंदौर मध्य प्रदेश की है जहां पर राजा रघुवंशी रहता था । राजा रघुवंशी एक बिजनेसमैन ट्रांसपोर्ट कारोबारी था। जो कि अच्छा खासा कमा रहा था। उसकी शादी 11 मई 2025 को हुई थी। जो कि दोनों परिवार के राजी खुशी से हुई थी। उसकी शादी अरेंज मैरिज थी। राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी के साथ हुई थी। राजा बहुत खुश था इस शादी से लेकिन उसे कहां पता नही था, कि यह  खुशी  उसके लिए बहुत गलत साबित हो सकती है।

जैसे की राजा की शादी सोनम से 11 मई को हुई थी। जिसके बाद वह दोनों का तो नहीं बता सकते हैं। पर राजा रघुवंशी बहुत खुश थे।  अपनी शादी को लेकर यहां पर राजा रघुवंशी की उम्र 29 साल थी, और सोनम रघुवंशी की उम्र 24 साल की थी।  वहां पर शादी के कुछ समय बाद सोनम ने हनीमून जाने के लिए मेघालय की टिकट बुक कर ली।  राजा को हनीमून पर मेघालय नहीं जाना था। यहां तक कि उसे इतनी जल्दी हनीमून पर जाना ही नहीं था।  लेकिन सोनम ने राजा को बिना बताए मेघालय की टिकट 20 मई को फाइनल कर ली और उसके घर वालों को फोर्स करके राजा को मेघालय ले गई।

“हालांकि राजा के भाई बताते हैं कि सोनम ने टिकट बुक करते समय रिटर्न टिकट नहीं बुक किया था।”

हनीमून पर क्या हुआ?

//विस्तार से//

जैसा कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी दोनों 20 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय की ओर चल देते हैं। राजा रघुवंशी को जरा सा भी ख्याल नहीं था। कि इसके पीछे कितनी बड़ी साजिश चल रही है । वह बहुत खुश थे ये लोग 21 मई को उन्होंने शिलांग के बालाजी गेस्ट हाउस में शाम के 6:00 बजे होटल में चेकइन किया था।  फिर अगले दिन 22 मई को यह दोनों होटल से बाहर निकल कर। एक स्कूटी रेंट पर ली और फिर यह वापस होटल लौट कर आए और शिलांग के बालाजी गेस्ट हाउस होटल से चेक आउट कर लिया और राजा रघुवंशी ने होटल के मैनेजर से कहा कि हम 25 मई को फिर आएंगे और यह बोलकर अपने दो बैग लेकर निकल गए। और बताया जाता है कि वहां से यह लोग सोहोराह के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट चिरापूंजी के लिए रवाना हो जाते है। अपने स्कूटी से। 22 मई को इन्होंने अचानक प्लान किया मावलाखियात विलेज जो ईस्ट खासी हिल्स में है। बताया जाता है कि यह अपने स्कूटी से शिप्रा होम स्टे में ठहरे थे। सीसीटीवी फुटेज में बताया जाता है कि दोनों को स्कूटी पर होम स्टे पहुंचते देखा गया।

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा ?

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि सोनम रघुवंशी रेनकोट पहनी हुई थी। और अंदर सफेद शर्ट पहनी हुई थी। और राजा रघुवंशी काली रंग की एक जैकेट पहने हुए होते है। उन्होंने होटल में सामान रखा और फिर स्कूटी पर से घूमने निकल गए। उसी दिन 22 मई को यह दोनों घूमने के लिए नोंग्रियात गांव में प्रसिद्ध डबल डेकर लिविंग स्ट ब्रिज देखा सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम बिल्कुल सामान्य और खुशहाल दिख रहे थे।

आखिर क्या हुआ 23 मई के दिन?             (क्या यह आखिरी दिन था राजा रघुवंशी की जिंदगी का?)

23 मई को सुबह राजा और सोनम दोनों घूमने के लिए निकल लेते हैं बताया जाता है कि, यह डबल डेकर झरने की ओर गए थे।  और बताया जाता है कि इसी दिन सोनम ने अपनी सास यानी राजा की मां ( उमा रघुवंशी) से फोन पर बात की तो सोनम की आवाज काफी हाफ्ते हुए सुनाई दे रही थी। जैसे कि किसी बात की चिंता हो उसे तो सोनम की सास ने पूछा क्या हुआ क्या बात है बेटा तुम्हारी आवाज  काफी हाफ्ते हुई सुनाई दे रही है। क्या बात है कोई चिंता है क्या तब सोनम ने कहा नहीं वह ऊंचे पहाड़ों के रास्ते पर ट्रैक कर रही हूं ना इससे मुझे काफी परेशानी हो रही है। और यह आखरी बार बात हुई थी। सोनम की अपने घर वालों से उसके बाद दोनों का मोबाइल बंद हो गया इसके बाद सोनम और राजा रघुवंशी दोनों का संपर्क घर से टूट जाता है।

क्यों बंद हो गया फोन सोनम और राजा का?

राजा और सोनम का 24 मई को कुछ आता-पता नहीं था।  दोनों का फोन बंद हो गया। वहीं उनके परिवार वाले लगातार सोनम और राजा से संपर्क करने की कोशिश करते रहे परंतु कुछ नहीं लग रहा था। उनके परिवार के लोग बेचैन हो गए और घबरा कर पुलिस को खबर कर शिकायत दर्ज कर दी। 

देखते ही देखते 25 मई का दिन आ गया।

अब परिवार वाले की हालत खराब हो गई थी। और मीडिया में भी खबर आ गई की इंदौर से हनीमून के लिए गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी शिलांग में लापता हो गए। फिर राजा के परिवार वालों की मांग पर MP की सरकार ने मेघालय सरकार से बात की और सभी जानकारी दी। उसके बाद मेघालय सरकार ने वहां की पुलिस को खबर कर इन्वेस्टिगेशन शुरू करवा दी।

“हालांकि उसके बावजूद भी इस कांड का कुछ खबर नहीं मिला। परंतु जिस स्कूटी को राजा सोनम ने घूमने के लिए किराए पर लिया था। वह तलाशी अभियान में 27 मई को यह स्कूटी एक कैफे के पास मिली लेकिन राजा और सोनम का कुछ आता पता नहीं चला”

2 जून को मिली राजा रघुवंशी की लाश

लगातार पांच दिनों तक तेज बारिश में शिलांग के स्थानीय पुलिस और साथ ही NDRF की टीम तलाशी में जुटी रही। परंतु कुछ हासिल नहीं हो पा रहा था वहां पर राजा और सोनम के भाई भी मौजूद हो गए थे। जिसके बाद काफी तलाशी के दौरान ड्रोन कैमरा की मदद तथा अन्य तलाशी के बाद 2 जून को एक  गहरी खाई में एक लाश पड़ी दिखी जिसे देखने पहुंचे पुलिस तो वह लाश आधी से ज्यादा सड़ गई थी।  जिस कारण  शव का पता लगाना मुश्किल हो रहा था। लेकिन पुलिस प्रशासन ने शव के हाथ में बना टैटू से या समझ में आया कि यह राजा का शव है लाश के पास सोनम का एक जैकेट भी बरामद हुआ जिससे पुलिस को आशंका हुई कि सोनम का अपहरण तो नहीं हो गया।

“यह तो साबित हो गया था। कि राजा की हत्या की गई है या कोई एक्सीडेंट नहीं है। क्योंकि राजा को धारदार हथियारों से मारा गया था।”

कहां थी सोनम रघुवंशी?

इस केस का खुलासा करने के लिए पुलिस समेत CBI और अन्य मंत्री जुट गई। जिसके बाद वहां के एक गाइड ने इस केस में एक मोड़ और आ जाता है। गाइड अल्बर्ट ने कहा था कि जब सोनम और राजा ऊपर 3000 सीढ़ियां चढ़ रहे थे। तो उनके साथ तीन और अन्य लोग थे यह सभी आपस में हिंदी में बात कर रहे थे। वह तीनों राजा रघुवंशी के साथ चल रहे थे और सोनम पीछे-पीछे चल रही थी। वह हिंदी में बात कर रहे थे, इसलिए उनकी भाषा मुझे समझ में नहीं आई।

गाइड अल्बर्ट का यह बयान सुनकर  पुलिस उन तीनों की खोज में लग गई। 

इसके बाद 9 जून को खबर आई कि सोनम यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर बेसुध होकर मिली है। इसके बाद मेघालय पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली थी। वह तीन लोग जो मेघालय की पहाड़ी पर सोनम और राजा रघुवंशी के साथ चल रहे थे।

पुलिस के अनुसार:– 

पुलिस का कहना है कि पति राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम और उसके साथ अन्य सभी किलर्स इंदौर चले गए थे। सोनम उनसे सभी से अलग अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ एक किराए के मकान में रह रही थी। इस दौरान उसे कहीं ना कहीं से खबर लग गई कि, पुलिस उसतक पहुंच रही है तो वह एक कैब करके वाराणसी पहुंच गई। फिर उसे पता चला कि सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। तो उसने सोचा कि अब तो सब पोल पट्टी खुल गई है। तो उसने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में खुद को सिरेंडर कर दिया।

कौन था राज कुशवाहा?

राज कुशवाह सोनम रघुवंशी का प्रेमी 

राज कुशवाहा सोनम रघुवंशी का प्रेमी था। जो कि सोनम के घर वालों की कंपनी में काम करने वाला एक मजदूर था। बताया जाता है कि, सोनम की शादी के 3 महीने पहले ही राजा रघुवंशी की हत्या की सारी प्लानिंग हो गई थी। और शादी के कुछ दिन बाद राज कुशवाहा ने प्लानिंग के अनुसार तीन कलर्स को सुपारी देकर राजा रघुवंशी की हत्या के लिए बुला लिया था।

//निष्कर्ष//

हालांकि फिर पता लग गया कि, सोनम ने सुपारी देकर राजा की हत्या करवाई थी किलर्स को मेघालय पहुंचने के लिए टिकट का इंतजाम राज कुशवाहा सोनम के प्रेमी ने कराई थी, हालांकि पुलिस ने कड़ियां जोड़कर सोनम, आनंद कुर्मी,राज कुशवाह, आकाश राजपूत , विशाल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

इसमें पांच लोग गिरफ्तार हुए हैं।

  • सोनम रघुवंशी ( राजा की पत्नी )
  •  राज कुशवाहा ( सोनम का प्रेमी )
  •  विशाल चौहान  (राजा के किलर्स )
  • आनंद कुर्मी ( राजा के किलर्स )
  • आकाश राजपूत ( राजा के किलर्स )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *