खत्म होते रिश्तों में आएगी नई जान, मिलेगा रुका धन…मेष राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले

0
खत्म होते रिश्तों में आएगी नई जान, मिलेगा रुका धन…मेष राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 July 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपका आत्मविश्वास मजबूत बनाएंगे. चंद्रमा एकादश भाव में गोचर करेंगे. इससे आर्थिक लाभ और अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी. सूर्य आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाएगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:58 से लेकर 12:54 तक रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए आर्थिक लाभ, करियर, उन्नति, जिम्मेदारियों और उपलब्धियों का शुभ योग बन रहा है. पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं और खत्म होते हुए रिश्तों में मजबूती आएगी. मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 July 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज बुद्धदित्य योग बनेगा. ऐसा चंद्रमा, सूर्य, मंगल और बुध के सहयोग से होगा. आज आर्थिक पारिवारिक और सामाजिक मामलों में लाभ मिलेगा. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. तिथि द्वादशी है. नक्षत्र कृतिका है. करण कौलव और तैतिल है. पक्ष कृष्ण है. योग गंड है. आज सूर्योदय 5:30 पर और सूर्यास्त 7:21 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:58 से लेकर 12:54 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य दीर्घकाल तक लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 8:58 से लेकर 10:42 सुबह तक रहेगा. इसमें कोई भी नया और शुभ काम न करें. आज दिशाशूल पूर्व में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको आत्मविश्वास, साहस, निर्णय और क्षमता और आत्मविश्वास मजबूत बनाएंगे. चंद्रमा एकादश भाव में गोचर करेंगे. एकादश भाव लाभ, आय, मित्र, इच्छाओं की पूर्ति और नेटवर्किंग का भाव है. इससे आर्थिक लाभ और संपर्क और अधूरे कार्यों में सफलता मिलने की संभावना प्रबल रहेगी. सूर्य का प्रभाव आपको नेतृत्व और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाएगा, जबकि बुध की शुभ स्थिति बुद्धिमानी से लिए गए निर्णयों के लिए सफलता दिला सकती है. आर्थिक लाभ, करियर, उन्नति, जिम्मेदारियों और उपलब्धियों का शुभ योग बन रहा है.

ये खोज होगी पूरी

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा. शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी. थकान दूर होगी और अधिक कार्य के कारण शाम तक हल्की थकावट महसूस हो सकती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और संतुलित भोजन करें. प्रेम संबंधों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ भविष्य में योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. अविवाहित लोगों को मित्रों या सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना है. पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं और खत्म होते हुए रिश्तों में मजबूती आएगी. परिवार में सुख और आनंद का वातावरण रहेगा. किसी सदस्य की सफलता से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा. मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है.

पूरा फल, पूरा सम्मान

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. व्यापार में अच्छा लाभ और नए ग्राहकों की प्राप्ति हो सकती है. शेयर मार्केट में निवेश सोच समझकर करें. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा फल और सम्मान मिलेगा. पदोन्नति और वेतन वृद्धि की नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना बन सकती है. व्यापारियों के लिए नए अनुबंध और बड़े आर्डर प्राप्त हो सकते हैं. राजनीति, प्रशासन, कानून, शिक्षा और मीडिया और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेषकर शुभ रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा.

भगवान विष्णु बनाएंगे दिन

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए शुभ अंक 11 और भाग्यांक 2 रहेगा. आज के लिए शुभ रंग आसमानी होगा. उत्तर और पश्चिम दिशा शुभ होगी. भगवान विष्णु को श्वेत पुष्प और तुलसी अर्पित करें. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद विद्यार्थी को पुस्तक या कॉपी दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *