खेत में चल रही थी गेहूं की मड़ाई, अचानक आने लगी धांय-धांय की आवाज, तीन लोग पहुंचे अस्पताल

0
खेत में चल रही थी गेहूं की मड़ाई, अचानक आने लगी धांय-धांय की आवाज, तीन लोग पहुंचे अस्पताल


Last Updated:

Mau News: मऊ के सोडसर गांव में गेहूं की मड़ाई को लेकर चाचा-भतीजा में विवाद हुआ, जिसमें गोली चलने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस जांच में जुटी है.

X

Janch karti pulis

हाइलाइट्स

  • मऊ जिले में गेहूं मड़ाई पर विवाद में तीन लोग घायल.
  • अभिषेक को गोली लगी, बीएचयू रेफर किया गया.
  • पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.

मऊ : क्या आपने सुना है कि कहीं गेहूं की मड़ाई को लेकर ऐसा विवाद हो जाए कि वहां पुलिस को पहुंचना पड़ जाए. अगर नहीं तो हम आपको ऐसा ही मामला बताने जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के थाना कोपागंज क्षेत्र के सोडसर गांव में गेंहू की मड़ाई को लेकर के विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा भतीजा में जमकर मारपीट हुई और गोली भी चली. जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर है. अभिषेक 26 वर्षीय के हाथ में गोली लगी है, जिसे डॉक्टर ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है. वहीं इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि हमारे पास तीन घायल केस आए हैं. यह लोग कोपागंज थाना क्षेत्र के सोडसर गांव के रहने वाले हैं. इसमें तीन लोग हैं मनीष उर्फ पंकज और राधेश्याम और अभिषेक इन तीन लोगों में से मनीष उर्फ पंकज और राधेश्याम को हेड इंजरी है. तत्काल में इलाज जारी है, बाकी जो अभिषेक के बाएं वाले हाथ में गोली लगी हुई है उसका इलाज किया जा रहा है. उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया है. बाकी दो लोगों का इलाज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी सभी की भी हालत गंभीर बनी हुई है.

homeuttar-pradesh

खेत में चल रही थी गेहूं की मड़ाई, अचानक घटी ऐसी घटना, तीन लोग पहुंचे अस्पताल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *