गंगा एक्सप्रेसवे पर कितना देना पड़ेगा टोल? फास्ट टैग से कटेगा कितना? आई डिटेल
Last Updated:
Ganga Expressway Toll News: गंगा एक्सप्रेसवे पर चलने वाली गाड़ियों को लेकर टोल निर्धारित कर दिया गया है. इसमें दो पहिया वाहनों से लेकर भारी मशीनरी वाली गाड़ियां भी शामिल हैं. गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर भले ही थोड़ा महंगा पड़ सकता है. लेकिन सफर बहुत ही सुगम और सरल होगा.
गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल रेट की आ गई लिस्ट.
Ganga Expressway Toll News: आज से यानी कि 29 अप्रैल से शुरू होने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर चलने वाली गाड़ियों के लिए टोल रेट का ऐलान कर दिया गया है. जारी दरों के मुताबिक दो और तीन पहिया वाहनों व ट्रैक्टर के लिए 1.28 रुपये प्रति किलोमीटर टोल तय किया गया है. जबकि कार, तीप, वैन और हल्के मोटर गाड़ियों के लिए 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर टोल देना होगा. वहीं कॉमर्शियल गाड़ियों, मिनीबस या लाइट गुड व्हीकल के लिए 4.05 रुपये प्रति किलोमीटर दर तय किया गया है. वहीं भारी वाहनों की बात करें तो बस और ट्रक के लिए 8.20 रुपये प्रति किलोमीटर टोल वसूला जाएगा. इसके अलावा मल्टी-एक्सल या भारी निर्माण मशीनरी की आवाजाही के लिए गंगा एक्सप्रेसवे पर 12.60 रुपये प्रति किलोमीटर शुल्क होगा. वहीं 7 या उससे अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज वाहनों के लिए सबसे ज्यादा 16.10 रुपये प्रति किमी टोल निर्धारित किया गया है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें