गरीबों के इलाज में घोटाला पड़ा भारी, यूपी में 200 अस्पतालों पर चला योगी सरकार का डंडा
Last Updated:
Ayushman Bharat Scheme: सीएम योगी आदित्यनाथ ने निश्चय कर लिया है कि किसी भी हालत में फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनके निर्देश प आयुष्मान भारत योजना के तहत मानकों का पालन न करने वाले कई निजी अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की गई है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.
Yogi Gov Action News: सीएम योगी आदित्यनाथ जबसे से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से ही वो भ्रष्टाचारियों और लापरवाहों पर सख्ती बरत रहे हैं. अब योगी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत तय मानकों का पालन नहीं करने वाले निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की है. करीब 200 निजी अस्पतालों पर शिकंजा कंसा है.
यह हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, जो 200 अस्पताल ब्लैकलिस्ट हुए हैं… उनमें से 100 अस्पतालों का भुगतान रोक दिया गया है, जबकि लगभग 100 अस्पतालों को योजना से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर की गई है. इन अस्पतालों ने आयुष्मान योजना के तहत निर्धारित प्रक्रिया और गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं किया था.
क्या बोले अधिकारी?
राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि नेशनल हेल्थ अथॉरिटी और स्टेट हेल्थ एजेंसी की ओर से ई-मेल, फोन कॉल, संदेश, प्रचार अभियान और वर्चुअल बैठकों के माध्यम से अस्पतालों को लगातार सहयोग दिया गया. इसके बावजूद कई अस्पताल तय समय सीमा के भीतर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं कर सके. अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 95 प्रतिशत से अधिक अस्पताल सफलतापूर्वक एचईएम 2.0 पोर्टल पर माइग्रेट हो चुके हैं, लेकिन करीब 200 अस्पतालों ने प्रक्रिया पूरी नहीं की. ऐसे अस्पतालों को कई बार मौका भी दिया गया था.
बता दें, योगी सरकार ने आयुष्मान योजना में पंजीकरण के लिए 35 मानकों का पूरा करना अनिवार्य रखा है. ऐसे में बड़ी संख्या में अस्पतालों की धांधली सामने आई है.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें