गर्मियों में खाली पेट पीएं ये खास शरबत, कभी नहीं लगेगी लू, मिलेंगे कई फायदे
Last Updated:
Saharanpur News Hindi: सहारनपुर के किसान संजय सैनी ने मिलेट्स से सत्तू तैयार किया है जो गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है. प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद इसकी डिमांड बढ़ी है. सत्तू ₹200 प्रति किलो बिक रहा है.
summer special drink
हाइलाइट्स
- संजय सैनी ने मिलेट्स से सत्तू तैयार किया.
- सत्तू गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है.
- सत्तू की कीमत ₹200 प्रति किलो है.
सहारनपुर: गर्मी अपने चरम पर है और लोग इससे बचने के लिए ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं. इसको ध्यान में रखते हुए सहारनपुर के किसान संजय सैनी ने एक प्रोडक्ट तैयार किया है जो गर्मी में शरीर की अतिरिक्त गर्मी को बाहर निकालता है. संजय सैनी ने इस प्रोडक्ट को गर्मियों का तोहफा भी बताया है. संजय सैनी बचपन से ही गुड़ और शक्कर का काम कर रहे हैं, लेकिन 2018 में उन्होंने मिलेट्स से प्रोडक्ट्स बनाना शुरू किया और 2023 में इसमें पूरी तरह सफल रहे. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलेट्स को बढ़ावा देने की अपील की, तो संजय सैनी के प्रोडक्ट्स मार्केट में खूब बिकने लगे. उनमें से एक है जो गर्मी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है – जौ, ज्वार और चना से बना सत्तू. अगर गुड़ और शक्कर के साथ इस सत्तू का उपयोग किया जाए, तो यह शरीर को ठंडा रखता है. संजय सैनी का यह सत्तू गर्मी में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ मेडिसिन का भी काम करता है. सत्तू की उनके पास बंपर डिमांड है. वे महीने में लगभग 4 क्विंटल मिलेट्स से सत्तू तैयार कर रहे हैं, जो ₹200 प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है. सहारनपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों और देशभर से उनके पास इसके ऑर्डर आ रहे हैं.
सत्तू गर्मी में शरीर को रखता है ठंडा
किसान संजय सैनी ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि भारत की संस्कृति में ‘जौ’ का महत्व है और पहले से ही सत्तू जौ से बनाया जाता था. जबकि रिसर्च के अनुसार, ज्वार भी ठंडा होता है और कैंसर रोधी गुण रखता है. चना भी इसी श्रेणी में आता है, इसलिए हमने जौ, ज्वार और चना को मिलाकर सत्तू तैयार किया है, जिसमें तीनों को बराबर मात्रा में लिया गया है. यह सत्तू आपको गर्मी से बचाता है और बीमारियों को पास नहीं आने देता. गर्मियों में शरीर में अतिरिक्त गर्मी को यह सत्तू बाहर निकाल देता है. इस सत्तू का इस्तेमाल विशेष रूप से गुड़ या शक्कर के साथ किया जाना चाहिए. प्रति माह लगभग 4 क्विंटल सत्तू तैयार किया जा रहा है और इसका दाम ₹200 प्रति किलो है.
यह भी पढ़े:
CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी…कानपुर की बेटियों ने लहराया सफलता का परचम, जिले का नाम किया रोशन