गर्मी में अखिलेश यादव पीते हैं यहां की लस्सी! स्वाद ऐसा कि लालू यादव खुद को…

0
गर्मी में अखिलेश यादव पीते हैं यहां की लस्सी! स्वाद ऐसा कि लालू यादव खुद को…


Last Updated:

टोनी लस्सी, मुगलसराय की एक प्रतिष्ठित दुकान है, जो 1980 से अपने देसी स्वाद और गुणवत्ता के लिए जानी जाती है. लालू यादव से लेकर बॉलीवुड सितारों तक, सभी इसके दीवाने हैं. यह पूर्वांचल की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • टोनी लस्सी का स्वाद पूर्वांचल की पहचान है.
  • लालू यादव और अखिलेश यादव टोनी लस्सी के फैन हैं.
  • टोनी लस्सी मिट्टी के कुल्हड़ में परोसी जाती है.

चंदौली- मुगलसराय की बड़ी सब्ज़ी मंडी में स्थित टोनी लस्सी की दुकान न केवल चंदौली जिले की पहचान है, बल्कि यह पूरे पूर्वांचल और बिहार तक में अपने स्वाद और परंपरा के लिए मशहूर हो चुकी है. इस दुकान की शुरुआत 1980 में हुई थी और तब से आज तक यह अपने खास स्वाद और देसी अंदाज के लिए जानी जाती है.

राजनीति से बॉलीवुड तक चढ़ा टोनी लस्सी के स्वाद का खुमार
टोनी लस्सी का स्वाद इतना खास है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इसके फैन हैं. जानकारी के मुताबिक, उनके परिवार की शादियों में भी टोनी लस्सी ही मंगवाई जाती है. सिर्फ नेता ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता संजय मिश्रा और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जैसे कई चर्चित नाम भी टोनी लस्सी के स्वाद के दीवाने रह चुके हैं.

गुणवत्ता में नहीं किया कभी कोई समझौता
दुकान के मालिक ने बताया कि जब शुरुआत की थी, तब एक लस्सी मात्र 6 रुपये में मिलती थी, जो अब 80 रुपये तक पहुंच गई है. लेकिन स्वाद और गुणवत्ता को लेकर कभी कोई समझौता नहीं किया गया. यही कारण है कि ग्राहक आज भी उसी उत्साह से टोनी लस्सी की ओर खिंचे चले आते हैं.

देसी अंदाज और मिट्टी का कुल्हड़ स्वाद का राज
टोनी लस्सी की खासियत है इसका परंपरागत तरीका मिट्टी के कुल्हड़ में गाढ़ी लस्सी, ऊपर से मलाई की मोटी परत और खास मसालों का छिड़काव. यह लस्सी सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है.

हर शहर में होती है टोनी लस्सी की चर्चा
चाहे बनारस हो, लखनऊ या पटना टोनी लस्सी का नाम वहां के पूर्वांचली लोगों की जुबान पर जरूर आता है. इसका देसी स्वाद लोगों को कहीं भी इसके प्रति आकर्षित करता है.

homeuttar-pradesh

गर्मी में अखिलेश यादव पीते हैं यहां की लस्सी! स्वाद ऐसा कि लालू यादव खुद को…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *