गले में भगवा पटका और मंद-मंद मुस्कान, जानें योगी-नितिन की मुलाकात के मायने

0
गले में भगवा पटका और मंद-मंद मुस्कान, जानें योगी-नितिन की मुलाकात के मायने


Last Updated:

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले लखनऊ का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. अय़ोध्या कांड के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंच गए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ सहित राज्य के दोनों डिप्टी सीएम ने एयरपोर्ट पर नितिन नवीन का स्वागत किया. इस दौरान सीएम योगी ने सबसे पहले नितिन नवीन के गले में भगवा पटका पहनाया. इसके बाद दोनों ने मंद-मंद मुस्कुराया. दोनों की इस मुस्कुराहट बता रहा है कि यूपी चुनाव 2027 के लिए चक्रव्यूह की रचना दिल्ली से लखनऊ पहुंच गया है.

Zoom

नितिन नवीन लखनऊ दौरे पर.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल अभी भले ही दूर हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर पर अपनी गोटियां सेट करना शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में शनिवार को देश की सियासत के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेहद खास और अहम हलचल देखने को मिली. दिल्ली की सियासी गलियारों से निकलकर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय सांगठनिक दौरे पर सीधे नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे हैं.

हवाई अड्डे पर जब नितिन नवीन उतरे, तो उनके सीएम योगी ने सबसे पहले उनके गले में चमचमाता हुआ भगवा पटका पहनाया. दोनों के चेहरे पर आत्मविश्वास से भरी गहरी मुस्कान थी. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेहद भव्य और जोशीला स्वागत किया. इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद थे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *