गाजियाबाद, रायबरेली, मथुरा में बड़ा एनकाउंटर, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा यूपी, पकड़े गए कई बदमाश
Last Updated:
Enocunter News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एनकाउंटर करते हुए पुलिस ने कई बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. यूपी के गाजियाबाद, रायबरेली और मथुरा में पुलिस ने मुठभेड़ को अंजाम दिया है.
यूपी में बदमाशों का एनकाउंटर.
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मथुरा, रायबरेली और गाजियाबाद में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें कई बदमाश घायल हो गए और उन्हें पकड़ लिया गया. यूपी के मथुरा जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की गोली लगने से शिवाल का रहने वाला बदमाश विनोद घायल हो गया. जबकि शेरगढ़ निवासी बनो ने डर के चलते पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और बाइक बरामद की गई है. थाना शेरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत दलौता बम्बा चौराहा पर मुठभेड़ हुई है.
वहीं गाजियाबाद में भी पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में गोली लगने के बाद बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए बदमाश के कब्जे से अवैध असलाह चोरी की बाइक एवं लूटे गए मोबाइल लूटी रकम बरामद की गई है. यह एनकाउंटर गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में हुई है. इसके अलावा रायबरेली में भैंस चोरों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो चोरों के पैर में गोली लग गई. दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने चोरों के पास से वैगन आर कार बरामद किया है. जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दीना का पुरवा उदाभाद गांव के पास यह एनकाउंटर हुआ है.
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें