गाय-भैंस नहीं…अब बाजार में इस दूध और पनीर की तेजी से बढ़ रही डिमांड, लाखों में है कमाई, बिजनेस बना देगा मालामाल!
Last Updated:
Small Business Idea: आजकल बाजार में सोयाबीन का दूध और पनीर की तेजी से डिमांड बढ़ रही है. यह सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसका बिजनेस कर आप लाखों की कमाई कर सकते हैं.
आजमगढ़. अगर आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाह रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे व्यवसाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आजकल मार्केट में काफी ट्रेडिंग में है और मार्केट में इसकी बेहतरीन संभावना भी है. सबसे खास बात यह है कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा निवेश करने की भी आवश्यकता नहीं होगी. हम बात कर रहे हैं सोयाबीन से उत्पादित होने वाले दूध और पनीर की. सोया मिल्क और पनीर की मार्केट में लगातार डिमांड बढ़ती जा रही है. ऐसे में सोया मिल्क और पनीर मैन्युफैक्चरिंग का व्यापार कमाई का एक अच्छा माध्यम बन सकता है. इस बिजनेस में थोड़ी सी मेहनत और समझदारी की जरूरत होगी. मार्केट में अच्छी पकड़ बनाते हुए आप एक ब्रांड के रूप में इस बिजनेस को खड़ा कर सकते हैं.
सोया मिल्क और पनीर की पौष्टिकता और स्वाद गाय भैंस के दूध जैसी नहीं होती, लेकिन यह सेहत के लिए अच्छा होता है. खासतौर पर मरीजों के लिए यह दूध काफी फायदेमंद माना जाता है. इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुरूआत में तीन से चार लाख रुपए के निवेश की आवश्यकता होगी. जिससे लाखों रुपए महीने कमाए जा सकते हैं. कुछ समय से लोग हेल्दी लाइफ़स्टाइल को लेकर सक्रिय हुए हैं. इसी कारण मार्केट में सोया पनीर और सोया मिल्क की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. भारत में यह एक बढ़ाते हुए बिजनेस के रूप में भी देखा जा रहा है, जिसे शुरू करके आप भी अच्छी कमाई कर सकते हैं.
हर महीने लाखों की कमाई
इसे बनाने की प्रक्रिया भी बेहद आसान होती है. सबसे पहले सोयाबीन को पीसकर सही अनुपात में पानी के साथ मिलकर उबाला जाता है. बॉयलर और ग्राइंडर में 1 घंटे की प्रक्रिया के पूरा होने के बाद आपको चार से पांच लीटर तक का दूध आसानी से मिल जाता है. जिसकी मदद से आप सोया पनीर तैयार कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर अगर रोजाना 30 से 35 किलोग्राम सोया पनीर तैयार होता है, तो इसे बेचकर महीने ने एक लाख रुपए तक की कमाई आसानी से की जा सकेगी. सबसे खास बात यह है कि इस व्यापार को शुरू करने के लिए आप सरकार के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का भी लाभ उठा सकते हैं, जिसमे आपको 4 साल तक का ब्याज मुफ़्त लोन भी मिल सकता है.
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों …और पढ़ें
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों … और पढ़ें