‘गुड गर्ल’ परफ्यूम की खुशबू ने मचाया तहलका… लड़कियां हो रही दीवानी
Last Updated:
Kannauj Latest News: कन्नौज के इत्र व्यापारी ने लड़कियों और महिलाओं के लिए तैयार किया खास परफ्यूम ‘गुड गर्ल’. फूलों और केसर की खुशबू से बनी यह खास खुशबू पूरे 24 घंटे तक कपड़ों पर बनी रहती है और पसीने की बदबू को…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- कन्नौज में तैयार हुआ नया ‘गुड गर्ल’ परफ्यूम, खुशबू ने सबको बनाया दीवाना.
- इस खास परफ्यूम में फूलों और सैफरन की खास खुशबू डाली गई है.
- इसकी खुशबू 24 घंटे तक बनी रहती है और पसीने की बदबू को रोकती है.
क्या है ‘गुड गर्ल’ खुशबू की खासियत?
इत्र व्यापारी आलम ने बताया कि ‘गुड गर्ल’ इत्र को खासतौर पर लड़कियों और महिलाओं के लिए तैयार किया गया है. इसमें फ्लावर नोट्स के साथ सैफरॉन यानी केसर की खुशबू शामिल की गई है. यह इत्र बहुत हल्का है, लेकिन इसकी ताजगी और सुगंध लंबे समय तक बनी रहती है. सबसे बड़ी बात, यह पसीने की दुर्गंध को दूर रखता है और कपड़ों पर इसकी महक 24 घंटे तक रहती है.
‘गुड गर्ल’ इत्र की कीमत भी क्वालिटी के हिसाब से तय की गई है. इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹8000 है, जबकि सबसे अच्छी क्वालिटी के ‘गुड गर्ल’ इत्र की कीमत ₹16000 तक जाती है. महिलाओं में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है.
क्या बोले इत्र व्यापारी?
इत्र कारोबारी आलम का कहना है कि आजकल युवा पीढ़ी अलग-अलग तरह की खुशबुओं की डिमांड करती है. इसी को देखते हुए उन्होंने लड़कियों और महिलाओं के लिए यह खास इत्र तैयार किया है. इसमें फूलों की सौम्यता और सैफरन की अलग खुशबू मिलाकर एक ऐसी खुशबू तैयार की गई है जो पूरे दिन फ्रेशनेस का एहसास देती है. आलम का दावा है कि ‘गुड गर्ल’ इत्र हर मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है और यह हल्का होने के बावजूद दिनभर असरदार रहता है.