गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक दौड़ेगी नमो भारत और मेट्रो, तैयार हुआ मेगा प्लान

0
गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक दौड़ेगी नमो भारत और मेट्रो, तैयार हुआ मेगा प्लान


Last Updated:

Gurugram to Noida Metro: हरियाणा और उत्तर प्रदेश वैसे भी एक दूसरे से दूर नहीं रहे हैं. अब मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के चलते ही ये दूरी और कम हो जाएगी. अगले कुछ सालों में गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक एक ही ट्रैक पर नमो भारत ट्रेन और मेट्रो एक साथ दौड़ती दिखाई दे सकती हैं. आइए जानते हैं सबकुछ.

Zoom

गुरुग्राम से नोएडा के बीच दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन और मेट्रो. (सांकेतिक तस्वीर)

गुरुग्राम: सरकार लोगों की राह को आसान बनाने में लगी हुई है. इसी क्रम में, हरियाणा को यूपी से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है. ऐसे में गुरुग्राम से फरीदाबाद और नोएडा होते हुए ग्रेटर नोएडा तक नमो भारत ट्रेन और मेट्रो ट्रेन चलाने की परियोजना तैयार हो गई है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने इस परियोजना की डीपीआर को मंजूरी के लिए हरियाणा सरकार को भेज दिया है.

डीपीआर के अनुसार 22 स्टेशनों को तैयार किया जाएगा. इसमें से 7 स्टेशन नमो भारत के होंगे, जबकि 15 स्टेशन मेट्रो के बनाए जाएंगे. इफ्को चौक पर गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा और सराय काले खां से बावल तक नमो भारत ट्रेन का इंटरचेंज स्टेशन होगा. परियोजना के निर्माण पर 19 हजार 390 करोड़ रुपये की लागत आएगी. करीब 63 किलो मीटर लंबी इस परियोजना में 50 किमी हरियाणा का हिस्सा होगा, जबकि 13 किमी उत्तर प्रदेश का हिस्सा होगा.

गुरुग्राम और फरीदाबाद में नमो भारत के पांच स्टेशन होंगे

  • गुरुग्राम में सेक्टर-61 और सेक्टर-58 चौक, ग्वाल पहाड़ी में दो स्टेशन बनेंगे
  • फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी, बाटा चौक और सेक्टर-87-88 चौक पर तीन स्टेशन बनेंगे
  • नोएडा में सेक्टर-142 और सेक्टर-168 चौक व ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर में दो स्टेशन तैयार किए जाएंगे
  • नमो भारत ट्रैक पर गुरुग्राम में 5 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे
  • फरीदाबाद में सात मेट्रो स्टेशन बनाने की योजना है

एचएमआरटीसी के एक अधिकारी का कहना है कि जीएमडीए, एचएसवीपी, गुरुग्राम नगर निगम के अलावा फरीदाबाद के विभागों से इस डीपीआर पर आपत्ति और सुझाव लिए जाएंगे. इसके बाद इसको मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा. ताकि, जल्द इसपर काम शुरू किया जा सके. एनसीआरटीसी की गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक प्रस्तावित नमो भारत और मेट्रो परियोजना, दिल्ली के सराय काले खां से बावल तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन मार्ग से इफ्को चौक पर मिलेगी. इफ्को चौक पर इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण होगा. इससे रेवाड़ी, धारूहेड़ा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा तक आवागमन आसान होगा.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *