गैंगस्टर एक्ट में था वांटेड, 1 लाख का इनामी ‘गुंगे’ चढ़ा STF के हत्थे

0
गैंगस्टर एक्ट में था वांटेड, 1 लाख का इनामी ‘गुंगे’ चढ़ा STF के हत्थे


Last Updated:

Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज में एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर एक लाख रुपए के इनामी अभियुक्त को पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के गंगानगर जोन के फाफामऊ थाना क्षेत्र के जय गुरुदेव आश्रम के करीब से गिरफ्तार किया है.

Top Deals Inside

गैंगस्टर एक्ट में था वांटेड, 1 लाख का इनामी 'गुंगे' चढ़ा STF के हत्थेZoom

प्रयागराज एसटीएफ

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट को बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ ने गैंगस्टर एक्ट के वांटेड एक लाख के इनामी अभियुक्त सुनील कुमार भारतीया उर्फ गुंगे को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर इनामी अभियुक्त को पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के गंगानगर जोन के फाफामऊ थाना क्षेत्र के जय गुरुदेव आश्रम के करीब से गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ फाफामऊ थाने में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है. इसी मुकदमे में फरार अभियुक्त के खिलाफ एक लाख का इनाम घोषित किया गया था. एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त सुनील कुमार भारतीया उर्फ गुंगे फाफामऊ थाना क्षेत्र के रंगपुरा में रहता है, लेकिन वह मूल रूप से मऊ आइमा थाना क्षेत्र के बैहराना खानपुर गांव का रहने वाला है. साल 2019 से वह अपने साथियों के साथ मिलकर कई चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था.

आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ जीआरपी व थाना फाफामऊ में कई मुकदमे पूर्व में दर्ज हो चुके हैं. पूर्व में दर्ज मुकदमों में अभियुक्त जेल भी जा चुका है. अभियुक्त के खिलाफ साल 2025 में थाना फाफामऊ में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था. इसी मुकदमे में वांटेड रहने के चलते उसके खिलाफ एक लाख का इनाम घोषित किया गया था. अभियुक्त सुनील कुमार भारतीया उर्फ गुंगे को फाफामऊ थाने में दाखिल किया गया है.

प्रयागराज में 4, फाफामऊ में 6 मुकदमे दर्ज
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही फाफामऊ थाना पुलिस कर रही है. गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जीआरपी थाना प्रयागराज में चार और फाफामऊ थाने में छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. एसटीएफ सीओ शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और अब उससे पूछताछ जारी है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद युवक पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *