गोरखपुर चिड़ियाघर की शान बाघिन मैलानी की तबीयत बिगड़ी… लिवर-किडनी फेल
Last Updated:
Gorakhpur Zoo News : गोरखपुर चिड़ियाघर की बाघिन मैलानी की हालत बेहद गंभीर हो गई है. इस दौरान उसके लिवर और किडनी ने काम करना बंद कर दिया, जिससे जू प्रशासन और पशु चिकित्सक चिंतित हैं. हालांकि लगातार निगरानी में र…और पढ़ें
गोरखपुर : शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान (गोरखपुर चिड़ियाघर) में बाघिन मैलानी की तबीयत बहुत खराब है. हाल ही में वाइल्ड एनिमल्स की मौत के बाद अब मैलानी की बिगड़ती हालत ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. डॉक्टरों के मुताबिक, उसके लिवर और किडनी फेल हो चुके हैं. इलाज जारी है, लेकिन सुधार की उम्मीद बहुत कम है. गौरतलब है कि मैलानी का जन्म लखीमपुर खीरी के जंगलों में हुआ था. इसके बाद उसे लखनऊ चिड़ियाघर लाया गया. साल 2021 में उसे गोरखपुर शिफ्ट किया गया. तब से वह यहां दर्शकों के आकर्षण का बड़ा केंद्र रही. लेकिन पिछले कुछ महीनों में उसकी तबीयत लगातार गिरती चली जा रही है.
सूत्रों के अनुसार मई महीने में बाघिन मैलानी बर्ड फ्लू से संक्रमित हो गई थी. उसे तुरंत क्वारंटीन सेंटर में रखकर इलाज किया गया. दो हफ्ते बाद उसकी रिपोर्ट तो निगेटिव आई, लेकिन इंफेक्शन की वजह से किडनी और लिवर पर गहरा असर पड़ा. यही नहीं, उसकी आंखों की रोशनी भी काफी कम हो गई है और पैरों में कमजोरी इतनी है कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रही.
उम्र भी बन रही चुनौती
करीब 13 साल की हो चुकी बाघिन मैलानी की उम्र भी अब उसके लिए बड़ी चुनौती बन गई है. डॉक्टरों का कहना है कि उसकी इम्युनिटी काफी कमजोर हो गई है. यही वजह है कि उसका शरीर अब ट्रीटमेंट पर सही रिस्पॉन्स नहीं दे रहा. हालांकि चिड़ियाघर प्रशासन ने उसकी हालत को देखते हुए स्पेशल मेडिकल टीम तैनात की है. मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह के मुताबिक मैलानी को हॉस्पिटल में रखा गया है और लगातार मॉनिटरिंग हो रही है. हालांकि उसकी भूख और एक्टिविटी बेहद कम हो गई है.

दर्शकों की चिंता बढ़ी
मैलानी हमेशा से गोरखपुर चिड़ियाघर की शान रही है. उसे देखने हजारों लोग आते रहे हैं. लेकिन अब उसकी गंभीर हालत से दर्शक भी चिंतित हैं. सोशल मीडिया पर भी उसकी सेहत को लेकर लोग दुआएं कर रहे हैं. अगर मैलानी की हालत में सुधार नहीं हुआ तो गोरखपुर चिड़ियाघर अपनी सबसे बड़ी पहचान खो सकता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।