गोरखपुर में IPL जैसा क्रिकेट तूफान! 67 हजार में बिके प्लेयर,जानिए GPL की कहानी

0
गोरखपुर में IPL जैसा क्रिकेट तूफान! 67 हजार में बिके प्लेयर,जानिए GPL की कहानी


गोरखपुर:  आईपीएल मैच टीवी पर आपने देखा होगा, लेकिन अब गोरखपुर में उसका छोटा वर्जन देखने को मिल रहा है. मंडल क्रिकेट एसोसिएशन ने पहली बार गोरखपुर प्रीमियर लीग (GPL) का आयोजन किया है, जो पूरी तरह IPL के फॉर्मेट पर आधारित है. गुरुवार से सेंट एंड्रयूज कॉलेज मैदान में इसका आगाज हो चुका है और 27 जून तक इसका रोमांच जारी रहेगा.

GPL सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं बल्कि गोरखपुर के खिलाड़ियों को नेशनल लेवल तक पहुंचाने का प्रोफेशनल स्टेप है. इसकी सबसे खास बात रही यहां की प्लेयर ऑक्शन में आएंगे. यहां 394 पंजीकृत खिलाड़ियों में से 161 खिलाड़ी चुने गए. इन खिलाड़ियों पर करीब 16 लाख रुपए की खर्च किए गए. निखिल प्रताप राव सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें 67 हजार रुपये में खरीदा गया. वहीं आदित्य पांडेय और विशाल निबाद पर भी 30-30 हजार रुपए की बोली लगी.

हर मैच का होगा लाइव टेलीकास्ट
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी ये है कि GPL के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है. यानी जो दर्शक ग्राउंड तक नहीं पहुंच सकते, वे घर बैठे अपने लोकल हीरो को खेलते हुए देख सकते हैं.

GPL में कुल 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं:
मानव सेवा संस्थान
कसमी लाइंस
कुशीनगर किंग्स
JSK राइडर्स
एवर बॉन्ड रॉयल्स
सनेटेक सोलर पावर सॉल्यूशन
CS स्पोर्ट्स और ICC एंड स्पोर्ट्स

पहला मुकाबला सुबह 7:30 बजे ICC स्पोर्ट्स और एवर बॉन्ड रॉयल्स के बीच खेला गया. मुकाबले के बाद मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों की तालियों की गूंज ने GPL के माहौल को खास बना दिया.

प्रोफेशनलिज्म की दिखी झलक
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सफीक सिद्दीकी ने कहा, “GPL को हम इस तरह से डिज़ाइन कर रहे हैं ताकि गोरखपुर और आसपास के खिलाड़ियों को IPL जैसा प्रोफेशनल अनुभव मिल सके. आगे चलकर यही टूर्नामेंट पूरे उत्तर प्रदेश का मिनी IPL बन सकता है.”

विजेता टीम को मिलेगा 2 लाख रुपया
विजेता टीम को 2 लाख रुपये और रनरअप टीम को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे. यानी खेल सिर्फ शौक नहीं, अब प्रोफेशनल कमाई का मौका भी बन चुका है.

GPL के इस पहले सीजन से उम्मीदें बड़ी हैं. अगर यह इसी जुनून और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ा, तो गोरखपुर क्रिकेट के नक्शे पर चमकता हुआ नाम बन जाएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *