ग्रेटर नोएडा हादसा: ईस्टर्न पेरिफेरल पर ट्रक और कार की भिड़ंत, राजस्थान के 3 लोगों की मौत

0
ग्रेटर नोएडा हादसा: ईस्टर्न पेरिफेरल पर ट्रक और कार की भिड़ंत, राजस्थान के 3 लोगों की मौत


Last Updated:

Greater Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा के दादरी में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. राजस्थान के भीलवाड़ा से बनारस जा रही एक वैगनआर कार सड़क पर चल रहे ट्रक से जा टकराई. इस भीषण टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है. रफ्तार के कहर ने उजाड़ा परिवार.

Zoom

Greater Noida Road Accident: दादरी के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में दो पुरुषों और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा इतना भयानक था कि वैगनआर कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे की सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला. इस हादसे में एक मासूम बच्ची भी घायल हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

भीलवाड़ा से बनारस जा रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के भीलवाड़ा का रहने वाला यह परिवार वैगनआर कार (HR 26 FY 8706) में सवार होकर वाराणसी (बनारस) की ओर जा रहा था. जैसे ही उनकी कार दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहपुर अंडरपास के पास पहुंची, तभी उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक (RJ 40 GA 9877) से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

हादसे में तीन की मौत, बच्ची की बची जान
पुलिस ने मृतकों की पहचान विवेक, राम और ममता के रूप में की है. ये सभी राजस्थान के भीलवाड़ा के निवासी थे. कार में मौजूद एक छोटी बच्ची इस हादसे में घायल हुई है. मौके पर पहुंची दादरी पुलिस और PRV ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बच्ची को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है.

फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है. दादरी पुलिस का कहना है कि शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस की टीमें फरार ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं.

एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार के कारण अक्सर ऐसे हादसे सामने आते रहते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की अनियंत्रित गति और अचानक ब्रेक लगाने की वजह से पीछे आ रहे वाहन अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है कि हादसा नींद आने की वजह से हुआ या ट्रक की लापरवाही से.न

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *