घर के पास सड़क पर बैठा दिखाई दिया ये खतरनाक जानवर, लोगों में मचा हड़कंप

0
घर के पास सड़क पर बैठा दिखाई दिया ये खतरनाक जानवर, लोगों में मचा हड़कंप


Last Updated:

Lakhimpur kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तराई इलाके में लगातार अजगर सांप दिखाई दे रहे हैं जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है बरसात के मौसम में जंगलों में पानी भर जाने के कारण अजगर सांपों की एंट्री रिहायशी इलाकों में एंट्री हो रही है.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तराई इलाके में लगातार अजगर सांप दिखाई दे रहे हैं. जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है बरसात के मौसम में जंगलों में पानी भर जाने के कारण अजगर सांपों की एंट्री रिहायशी इलाकों में एंट्री हो रही है. भोजन की तलाश में ये विशालकाय सांप जंगल से निकलकर गांव के पास खेतों और झोपड़ियों के आसपास दिखाई दे रहे हैं. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है.

जानकारी के अनुसार गोला वन रेंज के अंतर्गत फुटहा से मालपुर जाने वाली सड़क किनारे घर के पास करीब 10 फीट का अजगर दिखाई दिया अजगर सांप दिखाई देने के बाद लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.गांव की स्थानीय निवासी देवेश दिक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सांप फुटहा से मालपुर जाने वाली सड़क किनारे गोपाल दीक्षित के मकान के समीप दिखाई दिया उसके बाद वन विभाग के कर्मचारी व डायल 112 की टीम को सूचना दी गई.

सड़क दिखा खतरनाक 10 फीट का सांप
इसी दौरान गांव के रहने वाले राजेश कुमार ने अपनी जान की परवाह किए ही कड़ी मशक्कत के बाद अजगर सांप को पकड़ लिया. वन विभाग की टीम ने अजगर सांप को अपनी कब्जे में ले लिया वन विभाग की टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि अजगर को रामनगर के जंगल में छोड़ दिया जाएगा.दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में जलभराव होने से शिकार न मिलने पर वन्य जीव जंगल से निकल कर रिहायशी इलाके में पहुंच रहे है. बरसात के मौसम में जंगलों में पानी भर जाता है. ऐसे में अजगर रिहायशी इलाकों में भोजन की तलाश में पहुंचने लगते हैं. जिस कारण गांव के समीप दिखाई देते हैं.मिली जानकारी के अनुसार दुधवा नेशनल पार्क में अजगरों की संख्या बढ़ रही है. जिससे आसपास के इलाकों में इनके दिखने की घटनाएं बढ़ गई हैं. भोजन की तलाश में ये सांप ऊंचे और आबादी वाले क्षेत्रों में भी पहुंच जाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

घर के पास सड़क पर बैठा दिखाई दिया ये खतरनाक जानवर, लोगों में मचा हड़कंप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *