चंदौलीवासियों को मिली बड़ी सौगात, मझवार स्टेशन पर रुकेगी महाबोधि एक्सप्रेस

0
चंदौलीवासियों को मिली बड़ी सौगात, मझवार स्टेशन पर रुकेगी महाबोधि  एक्सप्रेस


Last Updated:

चंदौली जिले के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. गया-नई दिल्ली के बीच चलने वाली महाबोधि एक्सप्रेस (12397/12398) अब चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन पर रुकेगी. रेल मंत्रालय ने इस ठहराव को मंजूरी दे दी है. इलाकों के यात्…और पढ़ें

चंदौली जिले के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. गया-नई दिल्ली के बीच चलने वाली महाबोधि एक्सप्रेस (12397/12398) अब चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन पर रुकेगी. रेल मंत्रालय ने इस ठहराव को मंजूरी दे दी है, जिससे चंदौली और आसपास के इलाकों के यात्रियों को दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों की यात्रा में काफी सुविधा होगी.

राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने इस उपलब्धि को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सांसद बनने के तुरंत बाद उन्होंने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया था. उन्होंने 24 जुलाई 2024 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर महाबोधि एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की थी.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात 
सांसद साधना सिंह ने सिर्फ पत्र लिखकर ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री से मुलाकात कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने संसद की रेलवे स्थायी समिति की बैठकों में भी इस विषय को जोरदार तरीके से रखा. उनके लगातार प्रयासों और जन भावनाओं के सम्मान में रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन का ठहराव चंदौली मझवार में स्वीकृत कर दिया.

संसद और समिति में उठाया मुद्दा
बताते चलें कि सांसद साधना सिंह ने रेलवे स्थायी समिति की बैठकों में भी इस विषय को बार-बार उठाया. उन्होंने कहा कि चंदौली मझवार और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली, गया और अन्य बड़े शहरों के लिए कनेक्टिविटी की लंबे समय से आवश्यकता थी. लगातार प्रयासों और जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए रेल मंत्री ने अंततः इस ठहराव को स्वीकृत कर दिया.

प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार
ठहराव स्वीकृत होने पर सांसद साधना सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह ठहराव जिले के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा और लोगों की यात्रा न सिर्फ सुविधाजनक होगी, बल्कि जिले की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

चंदौलीवासियों को मिली बड़ी सौगात, मझवार स्टेशन पर रुकेगी महाबोधि एक्सप्रेस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *