चांदनी कुरैशी के प्यार में आयुष बना मो. अली.. बोला- ‘यूट्यूब से इस्लाम के बारे में सीखा’
Last Updated:
Shamli News : न्यूज18 से बातचीत में पाकिस्तान जाने के सवाल पर आयुष से मोहम्मद अली बने शख्स ने कहा कि वह कभी पाकिस्तान नहीं गया है और उनके पास पासपोर्ट तक नहीं है. भविष्य में अगर कहीं जाना चाहता है तो उसकी इच्छा मक्का और मदीना जाने की है. उसने कहा कि मेरा कभी पाकिस्तान जाने का कोई विचार नहीं रहा. अगर धार्मिक यात्रा की बात है तो मैं मक्का और मदीना जाना चाहूंगा.
चांदनी कुरैशी से निकाह करने वाला आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद अली..
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली में बड़े दवा करोबारी परिवार के बेटे आयुष मलिक के कथित धर्मांतरण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. आरोप है कि आयुष मलिक को कई साल पहले एक सुनियोजित तरह से प्रेम जाल में फंसाया गया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. इस पूरे मामले को लेकर न्यूज18 ने आयुष से बातचीत की. बातचीत में धर्म परिवर्तन और चांदनी से निकाह को लेकर उठे विवाद के बीच आयुष ने अपने ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उसका कहना है कि ‘उसने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया और चांदनी के साथ निकाह भी पूरी तरह से अपनी सहमति से किया था’. आयुष जो अब मोहम्मद अली बन गया है, आइये जानते हैं उसका क्या कहना है.
आयुष उर्फ मोहम्मद अली ने बताया कि ‘उनका निकाह करीब चार साल पहले हुआ था. निकाह के बाद भी चांदनी अपने घर में ही रहती थी, जबकि वह अपने परिवार के साथ रहते थे. उसने कहा कि जब उनकी बहन की शादी हो रही थी, तब मैंने अपने परिवार को इस बारे में जानकारी दी थी कि मैं इस्लाम स्वीकार कर चुका हूं और चांदनी से मेरा निकाह हो चुका है. जब मैंने परिवार के सामने चांदनी की तस्वीर दिखाई, जिसमें वह हिजाब और बुर्के में नजर आ रही थी, तब परिवार के लोग हैरान रह गए थे. वह नाराज हो गए.’
जिम से जुड़ाव के आरोपों को बताया गलत
अली ने उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा है कि उसकी मुलाकात चांदनी से जिम में हुई थी. उसने कहा कि जिस समय चांदनी जिम में ट्रेनर थी, उस दौरान वह वहां जाता ही नहीं था. मेरा नाम और चांदनी के भाई का नाम भी इस मामले में गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है. उसका भाई कभी मेरी दवा की दुकान पर नहीं आया. जिम से जोड़कर जो कहानी बनाई जा रही है, उसका असल से कोई संबंध नहीं है.’
नाम बदलने पर दी सफाई
उसने आगे बताया कि आधिकारिक दस्तावेजों में अभी भी उसका नाम आयुष मलिक ही दर्ज है, क्योंकि नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. हालांकि, इस्लाम अपनाने के बाद उसने अपना नाम मोहम्मद अली रख लिया था. वह कहना है कि ‘मैं महान मुक्केबाज मोहम्मद अली और हजरत अली से प्रभावित था. इसी कारण मैंने अपना नाम मोहम्मद अली रखा. अब सभी लोग मुझे इसी नाम से जानते हैं.’
पाकिस्तान कनेक्शन के आरोपों को किया खारिज
बातचीत के दौरान जब उनसे पाकिस्तान से जुड़े वीडियो देखने और कथित पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर सवाल पूछा गया तो उसने इन आरोपों को भी निराधार बताया. आयुष ने कहा कि उसने इस्लाम को समझने और जानने के लिए दुनिया भर के इस्लामिक विद्वानों और वक्ताओं के वीडियो देखे थे. इसमें कई देशों के वक्ता शामिल थे. किसी विशेष देश या संगठन से उनका कोई संबंध नहीं है. उसने आगे कहा कि मैंने यूट्यूब से इस्लाम के बारे में सीखा. साल 2007-08 से इस विषय में जानकारी लेना शुरू किया था. धीरे-धीरे धर्म को समझा और फिर अपनी इच्छा से इस्लाम स्वीकार किया.
वहीं, परिवार की ओर से लगाए गए ब्रेनवॉश और साजिश के आरोपों पर आयुष ने कहा कि ‘उनके खिलाफ जो बातें कही जा रही हैं, वे गलतफहमी और अफवाहों पर आधारित हैं. यह कहना गलत है कि किसी ने मेरा ब्रेनवॉश किया. मैंने खुद इस्लाम के बारे में पढ़ा, समझा और फिर उसे अपनाने का फैसला किया. इसमें किसी प्रकार का दबाव या साजिश नहीं थी.’ उसने बताया कि उसकी और चांदनी की पहली मुलाकात एक फिजियोथेरेपी सेंटर में हुई थी. बाद में दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उसने खुद चांदनी को शादी प्रपोजल दिया था. निकाह किसी दबाव में नहीं हुआ. मैंने अपनी मर्जी से उसे प्रपोज किया था और उसके बाद दोनों परिवारों की जानकारी में निकाह हुआ.’
About the Author

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें