चित्रकूट में एससी-एसटी को डॉ. अंबेडकर मेडिकल एड योजना के तहत 3.5 लाख का आर्थिक सहायता

0
चित्रकूट में एससी-एसटी को डॉ. अंबेडकर मेडिकल एड योजना के तहत 3.5 लाख का आर्थिक सहायता


Last Updated:

चित्रकूट में डॉ. अंबेडकर मेडिकल एड योजना के तहत कैंसर, हृदय सर्जरी, किडनी सर्जरी, ब्रेन सर्जरी, स्पाइनल सर्जरी सहित अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.इस योजना का उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.वही योजना का लाभ लेने के लिए पात्र मरीजों को dosje.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा.

ख़बरें फटाफट

चित्रकूटः आज के समय में गंभीर बीमारियों का इलाज कराना आम लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. कैंसर, हृदय रोग,किडनी और ब्रेन से जुड़ी बीमारियों के उपचार में लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं. ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को इलाज कराने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसी समस्या को देखते हुए चित्रकूट जिले के अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अब डॉ. अंबेडकर मेडिकल एड योजना के तहत 3.5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.जिसमें पात्र लाभार्थी प्रक्रिया पूरी करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

इन बीमारियों के इलाज के लिए मिलेगी सहायता

आप को बता दे कि डॉ. अंबेडकर मेडिकल एड योजना के तहत कैंसर, हृदय सर्जरी, किडनी सर्जरी, ब्रेन सर्जरी, स्पाइनल सर्जरी सहित अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.इस योजना का उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.वही योजना का लाभ लेने के लिए पात्र मरीजों को dosje.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा. इसके बाद आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों के साथ भरकर डाक के माध्यम से संबंधित विभाग में भेजना होगा.आवेदन की जांच और सत्यापन के बाद पात्र लाभार्थियों को इलाज के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

आर्थिक सहायता से मिलेगी राहत

वही इस संबंध में चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि यह भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. जिसके माध्यम से एससी और एसटी वर्ग के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को कैंसर, हृदय रोग, किडनी, ब्रेन या अन्य गंभीर बीमारी का इलाज कराना है और आर्थिक समस्या आ रही है, तो वह इस योजना का लाभ ले सकता है. उन्होंने आगे की जानकारी में बताया कि पात्र मरीजों को लगभग 3.5 लाख रुपये तक की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी. अधिक जानकारी के लिए लोग स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं या dosje.gov.in वेबसाइट पर जाकर योजना से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.उनका कहना है कि इस योजना के शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी. सरकार की इस पहल से जरूरतमंद मरीज समय पर बेहतर इलाज करवा सकेंगे.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *