चित्रकूट में हेल्थ सुविधा होगी हाईटेक, 5 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे

0
चित्रकूट में हेल्थ सुविधा होगी हाईटेक, 5 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे


Last Updated:

Chitrakoot Good News: चित्रकूट जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के प्रयासों से जिले में पांच नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के खुलने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. स्थानीय निवासी सत्यप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि यह जिला प्रशासन की बहुत अच्छी पहल है. उन्होंने कहा कि चित्रकूट के पाठा क्षेत्र सहित कई गांव आज भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं. कई बार समय पर इलाज न मिलने के कारण मरीजों की जान तक चली जाती है. ऐसे में 5 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण ग्रामीणों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है.

चित्रकूट उत्तर प्रदेश का एक ऐसा जिला है जो लंबे समय से स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं के मामले में पिछड़ा रहा है. यहां के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में आज भी लोगों को छोटी-मोटी बीमारी के इलाज के लिए भी कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है. गंभीर बीमारियों में तो मरीजों को दूसरे जिलों के अस्पतालों में जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होते है. लेकिन अब जिला प्रशासन की एक नई पहल से ग्रामीण इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. जल्द ही जिले में 5 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) स्थापित किए जाएंगे. जिससे हजारों ग्रामीणों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी.

चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के प्रयासों से जिले में 5 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इन केंद्रों के निर्माण पर कुल 262 करोड़ 46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. हर पीएचसी के निर्माण पर लगभग 41.19 लाख रुपये की लागत आएगी. ये स्वास्थ्य केंद्र कर्वी विकासखंड के चिल्लामाफी, मानिकपुर तहसील के चुरेह केसरुवा, राजापुर क्षेत्र के बरद्वार और तीरमऊ, और मऊ विकासखंड के सरयौहा गांव में बनाए जाएंगे. इन केंद्रों के शुरू होने के बाद ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों के इलाज, प्राथमिक चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधी अन्य सेवाओं के लिए शहरों या निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
स्थानीय निवासी सत्यप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि यह जिला प्रशासन की बहुत अच्छी पहल है. उन्होंने कहा कि चित्रकूट के पाठा क्षेत्र सहित कई गांव आज भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं. कई बार समय पर इलाज न मिलने के कारण मरीजों की जान तक चली जाती है. ऐसे में 5 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण ग्रामीणों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है. इससे हजारों लोगों को समय पर इलाज मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ज्यादा सुलभ हो जाएंगी.

पाठा क्षेत्र के निवासी ललित ने बताया कि आज भी जिले के कई गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है. लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे कई बार मरीजों की हालत और बिगड़ जाती है. उन्होंने कहा कि अगर इन गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू हो जाते है तो बरसात, गर्मी या किसी भी मौसम में ग्रामीण अपने घर के पास ही इलाज करा सकेंगे. इससे समय बचेगा, आर्थिक बोझ कम होगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *