चिलचिलाती धूप और बढ़ता पारा भी नहीं बिगाड़ पाएगा सेहत! खाने में शामिल करें ये आइटम और गर्मी भर रहें कूल!

0
चिलचिलाती धूप और बढ़ता पारा भी नहीं बिगाड़ पाएगा सेहत! खाने में शामिल करें ये आइटम और गर्मी भर रहें कूल!


Last Updated:

Beat The Heat By Your Diet: तपती धूप और बढ़ती गर्मी के बीच अपने खानपान का ध्यान रखें वर्ना बीमार पड़ सकते हैं. डाइटीशियन की सलाह है कि खाने में ये बदलाव करें.

X

डाइटिशियन शिल्पा अग्रवाल

हाइलाइट्स

  • गर्मी में तरबूज, खीरा, खरबूजा और संतरा खाएं.
  • दिनभर खूब पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी पिएं.
  • तला-भुना, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड से बचें.

Beat The Heat By Your Diet: अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने अपने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और सूरज मानो आसमान से आग बरसा रहा है. इस झुलसाने वाली गर्मी में सेहतमंद रहना बड़ी चुनौती बन गया है. आगरा की मशहूर डाइटिशियन शिल्पा अग्रवाल ने ऐसे मौसम में शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए खानपान में जरूरी बदलावों पर खास बातचीत की. इस दौरान अगर डाइट में ये छोटे-मोटे लेकिन जरूरी बदलाव करेंगे तो गर्मी से निजात जरूर मिलेगी.

अपने रोज के खाने में करें बदलाव
डाइटिशियन शिल्पा अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए, जिनमें पानी और रस की मात्रा अधिक हो, जैसे तरबूज, खीरा, खरबूजा और संतरा. उन्होंने सलाह दी कि लोग मौसमी फल और हरी सब्जियों को अपने रोजाना के आहार में शामिल करें. तला-भुना, अधिक मसालेदार और बाहर का खाना खाने से बचें, क्योंकि यह पाचन तंत्र पर भारी पड़ सकता है और शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है.

दिन भर में खूब पिएं पानी
उन्होंने यह भी कहा कि दिनभर में खूब पानी पीना चाहिए, ताकि शरीर डिहाइड्रेट न हो. नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे प्राकृतिक पेयों का सेवन गर्मी में बहुत फायदेमंद होता है. सुबह के नाश्ते में अंकुरित चना और दालें शामिल करें. सुबह का नाश्ता जल्दी करें, 12:00 तक दोपहर का भोजन और हो सके तो शाम के समय हल्का और जल्दी खाना खाएं. गर्मी में संतुलित और हल्का भोजन ही आपके शरीर को ताजगी और ऊर्जा दे सकता है, इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है.

इनसे दूर रहें
इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए क्या खाना है के साथ क्या नहीं खाना है भी बहुत जरूरी है. तला-भुना, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें. गरिष्ठ भोजन न करें और लेट नाइट तक न खाएं. सोडा वाले ड्रिंक लेने से बचें, प्यास लगे तो घर के बने नेचुरल ड्रिंक लें. सत्तू पी सकते हैं, बेल का शरबत पी सकते हैं, साथ ही फलों का जूस भी ले सकते हैं.

homelifestyle

चिलचिलाती धूप भी नहीं बिगाड़ पाएगी सेहत! खाने में शामिल करें ये आइटम, रहें कूल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *