छांगुर का चॉकलेटी ब्वॉय अब नहीं बचेगा, मेरठ पुलिस ने कर दिया उसका काम, अब बाप-बेटे दोनों…
Last Updated:
Chhangur Baba News: अवैध धर्मांतरण का गैंग चलाने वाले छांगुर बाबा के चॉकलेटी ब्वॉय के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
हाइलाइट्स
- छांगुर बाबा के चॉकलेटी ब्वॉय के खिलाफ मामला दर्ज.
- छांगुर बाबा हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए इस लड़के का करता था इस्तेमाल.
- पीड़िता का भाई साल 2019 से थाने का चक्कर लगा रहा था.
छांगुर बाबा के चॉकलेटी ब्वॉय के खिलाफ मामला दर्ज
न्यूज़18 इंडिया पर खबर चलने के बाद मेरठ के सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़िता का भाई साल 2019 से आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगा रहा था. बदर अख्तर सिद्दीकी ओर उसके पिता अख्तर सिद्दीकी के खिलाफ हिन्दू लड़कियों का धर्मपरिवर्तन कराने को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ है.
भदोही के एक शख्स ने लगाए गंभीर आरोप
भदोही के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि ‘छांगुर बाबा’ ने इस्लाम धर्म अपनाने के वास्ते मजबूर करने के लिए उनकी दो बेटियों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बलरामपुर निवासी जमालुद्दीन उर्फ ‘छांगुर बाबा’ पर कई समुदायों के लोगों को निशाना बनाने और उनका धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है. उसे इस माह की शुरुआत में उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते की एक टीम ने गिरफ्तार किया था. ज्योतिर्गमय राय (35) ने दावा किया कि ‘छांगुर बाबा’ ने धर्म परिवर्तन करने के लिए उनका ‘ब्रेनवाश’ किया और फिर उसे इस्लाम धर्म अपनाने के वास्ते मजबूर करने के लिए उनकी दो बेटियों को जान से मारने की धमकी दी.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें