छांगुर बाबा की आलिशान कोठी पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस चस्पा, बहू ने किया विरोध

0
छांगुर बाबा की आलिशान कोठी पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस चस्पा, बहू ने किया विरोध


Last Updated:

UP Illegal Conversion Racket: अवैध धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा की आलिशान कोठी पर जल्द बुलडोजर एक्शन देखने को मिल सकता है. अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए तहसीलदार उतरौला ने सात दिन की मोहलत दी है. सोमवार…और पढ़ें

Balrampur News: छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर चलेगा बुलडोजर

हाइलाइट्स

  • अवैध धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा पर कसा प्रशासन का शिकंजा
  • बलरामपुर के उतरौला में बनी आलीशान कोठी पर चलेगा बुलडोजर
  • सोमवार को तहसीलदार ने नोटिस चस्पा कर अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश
बलरामपुर. बलरामपुर में छांगुर बाबा के अवैध धर्मांतरण के काले कारनामे उजागर होने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आया है. छांगुर बाबा के कोतवाली उतरौला क्षेत्र के मधपुर गांव में बनी आलीशान हवेलीनुमा कोठी पर जल्दी ही बुलडोजर एक्शन होने वाला है. यह वही कोठी है जिसमें छांगुर बाबा, नवीन रोहरा और नीतू रोहरा के साथ रहता था और अपने काले साम्राज्य का संचालन करता था.  मधपुर में जिस जमीन पर यह कोठी बनाई गई है वह गाटा संख्या 337/370 की जमीन में अवैध अतिक्रमण करके बनाई गई है. यह जमीन नीतू नवीन अरोड़ा के नाम से है.

इसी अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए तहसीलदार उतरौला के न्यायालय ने 15 मई 2025 को आदेश पारित किया था और एक सप्ताह के भीतर अवैध अतिक्रमण को बेदखल करने का निर्देश भी दिया था. इसके बाद 26 मई और 6 जून को भी अवैध अतिक्रमण स्वयं हटा लेने की नोटिस तहसीलदार उतरौला द्वारा जारी की गई थी. अवैध अतिक्रमण न हटाए जाने की दशा में सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी छांगुर बाबा की कोठी पर पहुंचे और इसकी पैमाइश शुरू की, लेकिन कोठी के अंदर मौजूद छांगुर बाबा की बहू और कई अन्य लोगों के विरोध के चलते जमीन की पैमाइश नहीं की जा सकी. तहसीलदार उतरौला की नोटिस कोठी के दीवारों पर चस्पा कर दी गई है. कोठी के अंदर छांगुर बाबा की बहू के साथ ही लगभग 25- 30 की संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे मौजूद हैं. इन लोगों ने कोठी के मुख्य दरवाजा भी नहीं खोलना दिया। विरोध के कारण जमीन की पैमाइश नहीं हो पाई और पुलिस व प्रशासनिक टीम को बिना पैमाइश कराए ही वापस लौटना पड़ा.
7 दिन में अतिक्रमण हटाने का आदेश

कोठी पर चस्पा की गई नोटिस में साफ तौर पर लिखा है कि अगर सात दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन उसे धवस्त करेगा. जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि छांगुर बाबा की आलिशान कोठी पर जल्द ही बुलडोजर एक्शन हो सकता है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

homeuttar-pradesh

छांगुर बाबा की आलिशान कोठी पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस चस्पा, बहू ने किया विरोध



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *