जब बनेगा बांके बिहारी कॉरिडोर, तो टूटेंगे 200 घर, मगर वृंदावन में उनके लिए यहां बनेंगे लग्जरी फ्लैट
Last Updated:
Mathura Latest News: वृंदावन में बांके बिहारी कॉरिडोर अभी तक विवादों में है. जब यह बनेगा तो लगभग 200 घरों को तोड़ा जाएगा. लेकिन उन सभी लोगों के लिए यहां लग्जरी फ्लैट बनाए जाएंगे.
रूकमणि विहार के सेक्टर-1 में कॉरिडोर प्रभावितों को जाएगा बसाया
यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन के भगवान बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का जैसे ही ऐलान किया. वृंदावन में भूचाल सा आ गया. कॉरिडोर के विरोध में वृंदावन ही नहीं आसपास के लोग भी आ गए. 50 दिनों से अधिक समय बीतने के बाद भी बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का निर्माण का विरोध चल रहा है. गोस्वामी समाज कॉरिडोर निर्माण को लेकर विरोध कर रहा है. वहीं वृंदावन के बांके बिहारी कॉरिडोर प्रभावितों को शासन की तरफ से फ्लैट आवंटन की प्रक्रिया भी तेज कर दिया गया है.
क्यों उठा कॉरिडोर का मुद्दा
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का मुद्दा क्यों उठा? क्या आवश्यकता भगवान बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को बनाने को लेकर हुई? बता दें कि जन्माष्टमी के पर्व पर भगवान बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, तो कई लोग घायल भी हो गए थे. उस हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था. भगवान बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर लगातार लोगों की मांग चल रही थी. उत्तर प्रदेश सरकार ने जब कॉरिडोर निर्माण को लेकर उठाया. वृंदावन में भगवान बांके बिहारी कॉरिडोर प्रभावितों को रूकमणि विहार आवासीय योजना में मकान दिए जाएंगे.
रूकमणि विहार के सेक्टर-1 में कॉरिडोर प्रभावितों को बसाया जाएगा. 200 से अधिक फ्लैट मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण तैयार करा रहा है. लोकल 18 की ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए किस तरह से होगा निर्माण और कॉरिडोर प्रभावितों को कैसे फ्लैट मिलेंगे. कॉरिडोर में जिन लोगों की दुकान भी प्रभावित होंगी उन लोगों को कॉरिडोर बनने के बाद दुकानों का आवंटन कॉरिडोर प्रांगण में भी किया जाएगा.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.