जब यूपी विधानसभा में ही लड़ गए BJP के दो विधायक, सब देखते रह गए
UP Assembly News: मेरठ विधायक ने कहा- इस्लामबादा का नाम बदल जाए
मेरठ से बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने विधानपरिषद में की बड़ी मांग. एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने मेरठ में इस्लामाबाद उप नगर का नाम बदलने की मांग रखी. धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि मेरठ के उप नगर इस्लामाबाद का नाम बदला जाए. कांग्रेस को पाकिस्तान से इतना प्रेम था कि पाकिस्तान की राजधानी का नाम से क्रांति की धरा मेरठ के उप नगर का नाम इस्लामाबाद रख दिया. मेरठ के उपनगर इस्लामाबाद का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मातादीन वाल्मीकि के नाम पर रखा जाए.
सपा विधायक अताउर्रहमान ने कहा कि 2047 पर चर्चा क्यों कराई जा रही है. क्या 2017 और 22 के वादे पूरे हो गए. क्या 15-15 लाख खातों में आ गए? क्या भ्रष्टाचार खत्म हो गया? 2 करोड़ लोगों को नौकरी मिल गई? आपने सबका साथ सबका विकास की बात की थी. लेकिन जाति पूछ-पूछकर काम हो रहा है. किसानों की आमदनी दोगुनी हो गई क्या? जितनी थी उतनी ही लौटा दो. गन्ने के लिए भुगतान के लिए 14 दिन का समय रखा था, अकेली मेरी विधानसभा बहेड़ी की मिल पर 172 करोड़ रुपए आज भी बकाया है. किसान कर्ज में डूबा है. बैंक उन्हें उठाकर बंद कर देते हैं. लेकिन मिल पर कार्रवाई नहीं हो रही है. अस्पतालों में सिर्फ रेफर करने का काम हो रहा है. स्टाफ नहीं है. दवाएं नहीं हैं.
UP Vidhansabha Live: सपा विधायक पूजा पाल ने की तारीफ
सपा विधायक पूजा पाल ने बेहतर लॉ एंड ऑर्डर मामले में योगी सरकार की करी तारीफ़. प्रयागराज से विधायक पूजा पाल ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के न्याय की प्रशंसा. पूजा पाल ने कहा कि मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मिट्टी में मिलाने का काम किया. यही है योगी जी की ज़ीरो टॉलरेंस अगेंस्ट क्राइम की पॉलिसी है. पूजा पाल ने कहा की बहुत ही कम उम्र में शादी के 9वें दिन मेरे पति की हत्या की गई थी.
विधानसभा सत्र की 24 घंटे की कार्यवाही के दौरान सदन में भाजपा के 2 विधायक आपस में भिड़ गए. राजेश चौधरी और सौरभ श्रीवास्तव में झड़प हो गई, यहां तक नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. दोनों के बीच विधानसभा में अपना भाषण देने को लेकर तय हुए समय के लिए तकरार हुआ था.
UP Assembly News Live: दयाशंकर सिंह ने जमकर की अपनी सरकार की तारीफ
धर्मेंद्र भारद्वाज विधान परिषद सदस्य भारतीय जनता पार्टी ने मेरठ में इस्लामाबाद उप नगर का नाम बदलने की मांग रखी. योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, ‘हम सौभाग्यशाली हैं, आज हम जो चर्चा कर रहे हैं, वो आने वाली पीढ़ी याद रखेगी. हम यहां 2047 के विकसित भारत और विकसित उत्तरप्रदेश के लिए चर्चा कर रहे हैं. हमें जो अवसर मिला है, उसके लिए हम कह सकते हैं कि तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें.’ यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है,आज उत्तर प्रदेश देश का नंबर 1 परिवहन विभाग है, हम यूपी में इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा दे रहे हैं. 9 हजार से ज्यादा नई बसें खरीदी गई हैं. परिवहन विभाग में कई बड़े बदलाव हुए हैं. यूपी में परिवहन विभाग फायदे में है. NCR में डीजल बसें नहीं चल रही हैं.
सुभासपा विधायक बेदीराम ने विजन डॉक्यूमेंट पर बोलते हुए कहा, पहले गाजीपुर से लखनऊ आने में 7 से 8 घंटे लगते थे. आज 3 घंटे में पहुंच जाते हैं. निराश्रित बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय सभी मंडलों में खोल दिया गया है. सपा वाले पीडीए कहकर चिल्लाते हैं. सबसे पहले सत्ता में आते ही एससी के प्रमोशन का आरक्षण बंद कर दिया था. आज पीडीए की बात करते हैं. दलितों के नाम पर जो था, उसे बदल दिया. बहन जी क्या पीडीए नहीं थीं। गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा, बीजेपी नहीं होती तो बहन जी आज इस दुनिया में नहीं रहतीं. ठेकेदारी में आरक्षण आपने समाप्त कर दिया. असली पीडीए मैं हूं. असली पीडीए भाजपा की सरकार है.
UP Vidhansabha News Live: राकेश प्रताप सिंह ने कहा- धमकी मत दो…
सपा के निष्कासित विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सदन में आरोप लगाया कि सपा नेताओं ने अधिष्ठाता पीठ को धमकाया है कि यदि बोलने का मौका नहीं दिया तो बवाल करेंगे. यह पीठ का अपमान है। इस पर कई सपा विधायक बोलने लगे. इस पर राकेश प्रताप का पारा हाई हो गया. उन्होंने कहा, धमकी मत दो, धमकी का जवाब धमकी से दिया जाएगा. उन्होंने कहा, मनोज पांडेय, अभय सिंह और राकेश प्रताप सदन में निर्दलीय विधायक की भूमिका में है. ये लोग अभय सिंह को सत्ता पक्ष में कैसे जोड़ रहे हैं.
UP Assembly News Live: विधायक राजेश त्रिपाठी ने भोजपुरी में दिया भाषण
चिल्लुपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने भोजपुरी में भाषण दिया. उन्होंने कहा, समाजवादी भइया लोगन, कांग्रेसी भइया लोकन नाती-पोता कय बारे मा सोचल जा। आप लोग हमेशा कुर्सी कुर्सी करते रहबा?