जब लखनऊ का यह हाल तो बाकी शहरों का क्या… मीटिंग में गुस्सा हुए सीएम योगी
Lucknow Aliganj Gaming Zone Coaching Centre Fire Live Updates: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को दोपहर में हुए अग्निकांड में अभी तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. वहीं इस हादसे के बाद योगी सरकार ने एक्शन लेते हुए तत्काल एसआईटी का गठन किया. साथ ही चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा इस हादसे को लेकर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है. इस हादसे के बाद कई विभागों पर कार्रवाई हो सकती है.
Lucknow Coaching Fire News Live: कैसे बिल्डिंग के मालिक ने नियमों की खामियां का उठाया फायदा
बिल्डिंग के मालिक वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला ने नियमों की खामियों का फायदा उठाया. मानकों के खिलाफ़ रिहायशी इलाके में बनाया कमर्शियल कॉम्प्लेक्स. 15 मीटर की हाईट और 500 वर्ग मीटर की बिल्डिंग को फायर एनओसी नहीं लेने की जरूरत नहीं होती है. इसी शर्त का फायदा उठा कर बिल्डिंग मालिक ने कमर्शियल इस्तेमाल शुरू कर दिया. इसीलिए बिल्डिंग मालिक ने फायर एनओसी एप्लाई ही नहीं किया. 10 साल पहले ये बिल्डिंग ध्वस्त करने का आदेश भी जारी हुआ था. ये 10 साल पुरानी बिल्डिंग है. तीन साल से इसमें कोचिंग संस्थान चल रहे हैं. सड़क की तरफ बना बिल्डिंग का ग्लास एलिवेशन था पेट्रो केमिकल का बना था जिसके चलते आग तेज़ी से भड़की. वहीं पर पशुओं के खाने का सामान और फर्नीचर रखा था. एक ही सीढ़ी थी जो छत पर नहीं जा रही थी. एक ही रास्ता था निकलने का था लिहाज़ा कुछ बच्चे ऊपर से नीचे कूदे.
Lucknow Coaching Fire News Live: दो घायलों का अभी केजीएमयू में चल रहा है इलाज
अलीगंज अग्निकांड में दो घायलों का अभी केजीएमयू में चल रहा है इलाज. बुरी तरह से घायल जयंत का क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा है इलाज. लवप्रीत केजीएमयू ग्राउंड फ्लोर पर भर्ती है.
Lucknow Coaching Fire News: कानपुर में कई कोचिंग हुए सील
लखनऊ में एक बिल्डिंग में आग लगने के बाद हुए दर्दनाक हादसे में जहां 15 लोगों की मौत हो गई तो वहीं इस घटना के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) हरकत में आ गया है. सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए KDA ने देर रात शहर में विशेष अभियान चलाया. जोन प्रभारी बृजेश यादव के नेतृत्व में KDA की कई टीमों ने काकादेव कोचिंग हब समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की. अभियान के दौरान नियमों के विपरीत चल रहे कई कोचिंग सेंटरों को सील किया गया.
Lucknow Coaching Centre Fire Live: अभी भी तप रही है बिल्डिंग, जहां लगी थी आग
लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी आग को बुझे हुए घंटों हो गए हैं. लेकिन अभी भी बिल्डिंग में तपन है. धुआं निकाल रहा है और फायर डिपार्टमेंट कूलिंग का काम कर रहा है. आपको बता दें की अगर हमारा सिस्टम सही समय पर जाग जाता तो इतनी जान नहीं जाती. लापरवाही LDA की है, लापरवाही फ़ायर डिपार्टमेंट की है और खामियाजा माता पिता भुगत रहे हैं.
लखनऊ कोचिंग सेंटर में आगः फॉरेंसिक टीम ने एकत्रित किए सबूत
लखनऊ पुलिस ने अलीगंज PS इलाके में आग लगने वाली बिल्डिंग को सील कर दिया गया है. घटना के बाद FSL फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड मौके से सबूत इकट्ठा कर रही है.
Lucknow Fire Accident Live: लखनऊ अग्निकांड के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
लखनऊ के अलीगंज (पुरनिया) में हुए भीषण कोचिंग सेंटर अग्निकांड में पुलिस प्रशासन ने त्वरित और बड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है. अलीगंज थाने में इस पूरे मामले को लेकर गैर इरादतन हत्या (गैर-इरादतन मानव वध) जैसी गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है, जिसके तुरंत बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नियमों की धज्जियां उड़ाकर मौत की इमारत खड़ी करने वाला बिल्डिंग का मालिक वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, ग्राउंड फ्लोर पर बिना मानकों के ‘अलीगंज पेट शॉप एंड क्लीनिक’ चलाने वाला डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय, और ऊपरी मंजिल पर ‘हेक्सा थ्री डी एनिमेशन’ व ‘हेड हूपर्स इंस्टीट्यूट’ का संचालन करने वाला मुख्य संचालक तुशाक कृष्णा जायसवाल शामिल हैं. इन तीनों पर अवैध रूप से कमर्शियल गतिविधियां चलाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर 15 बच्चों की जान जोखिम में डालने का संगीन आरोप है.
Coaching Cnetre Fire Accident Live: लखनऊ अग्निकांड का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड का मामला राज्य मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा. मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज. इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता और मानवाधिकार शोधकर्ता डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने दर्ज कराई शिकायत. लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित कोचिंग संस्थान में सोमवार को भीषण अग्निकांड हुआ. शिकायत में कहा गया है कि इस अग्निकांड में अनेक छात्रों एवं अन्य व्यक्तियों की मृत्यु हुई. इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की सूचना विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रकाशित हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई लोगों को अपनी जान बचाने के लिए भवन से कूदना पड़ा, जिसमें अनेक लोग धुएं और आग के बीच फंस गए. यह घटना प्रथम दृष्टया अग्नि सुरक्षा मानकों की संभावित अनदेखी, प्रशासनिक लापरवाही और सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर कमियों की ओर संकेत करती है. अधिवक्ता ने आयोग से अनुरोध किया है कि वह मामले का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन, पुलिस एवं अग्निशमन विभाग से विस्तृत रिपोर्ट तलब करे आयोग यह जांच कराए कि संबंधित भवन एवं कोचिंग संस्थान के पास वैध फायर एनओसी और अन्य आवश्यक अनुमतियां थीं अथवा नहीं. साथ ही यह भी परीक्षण कराया जाए कि भवन में राष्ट्रीय भवन संहिता (NBC) और अन्य अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं. शिकायत में यह भी मांग की गई है कि यदि किसी अधिकारी, भवन स्वामी, प्रबंधक अथवा अन्य व्यक्ति की लापरवाही पाई जाती है. तो उनके विरुद्ध विधिसम्मत दंडात्मक एवं विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाए. मृतकों के परिजनों एवं घायलों को समुचित मुआवजा और पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है. डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि यदि इस घटना में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सिद्ध होती है. तो यह केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि नागरिकों के संविधान प्रदत्त जीवन एवं गरिमा के अधिकार (अनुच्छेद 21) के उल्लंघन का गंभीर मामला है. उन्होंने प्रदेश के सभी कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों एवं बहुमंजिला व्यावसायिक भवनों का विशेष अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराए जाने की भी मांग की है. जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.
Lucknow Coaching Centre Fire Accident: सीएम योगी ने अफसरों पर जताई नाराजगी
सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ अफसरों की मीटिंग में नाराजगी जताई है और फटकार भी लगाया है. सीएम योगी ने बैठक में कहा कि जब लखनऊ का यह हाल है तो बाकी शहरों का क्या हाल होगा. वहीं दमकल विभाग से सवाल करते हुए सीएम योगी ने कहा कि फायर विभाग ने कितने सर्वे किए हैं. कितनी इमारतों की जांच की गई है.
Lucknow Coaching Centre Fire Live: कोचिंग सेंटर में लगी आग की जांच करेंगे LDA के पांच अधिकारी
LDA VC प्रथमेश कुमार ने अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग की घटना की जांच के लिए टीम का गठन किया है. बताया जा रहा है कि एलडीए के पांच अधिकारी अग्निकांड की जांच करेंगे. ज्ञानेंद्र वर्मा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित हुई है. टीम में KK गौतम, मानवेंद्र सिंह, मनोज सागर और रविनंदन सिंह करेंगे जांच. घटना के सभी पहलुओं की होगी विस्तृत जांच.
Lucknow Coaching Centre Fire Live: लखनऊ अग्निकांड में मारे गए लोगों के हुए पोस्टमार्टम
लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई. जिनमें से 14 शवों की पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी हो गई है और 13 शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.