जानी दुश्मन वाला महा नाग, देखते ही देखते कईयों पर कर दिया डंक का वार, इलाके में फैला खौफ
Last Updated:
UP News: लगातार हो रही बारिश के चलते सांप बिलों से बाहर आ रहे हैं और इंसानों के संपर्क में आकर घटनाएं बढ़ रही हैं. दुद्धी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से सर्पदंश की घटनाओं में तेजी देखी जा रही है, जिससे ग्रामीणो…और पढ़ें
कईयों को सांप ने डसा.
सोनभद्र: बारिश का मौसम आते ही कीड़े-मकोड़े और सांप अपने बिलों से बाहर आने लग जाते हैं. ऐसे में लोगों की जान खतरे में पड़ती जा रही है. सांप के काटने की खबरें लगातार बढ़ रही है. अब दुद्धी क्षेत्र में बीते 24 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर सांप के डसने की घटनाएं सामने आई हैं. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. गांव वालों में डर का माहौल है.
बाद में दूसरी घटना सलैयाडीह गांव में हुई. यहां लालू यादव की 29 साल की पत्नी संगीता अपने घर के आंगन में खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने गई थीं. लकड़ी उठाते समय एक सांप ने उनके हाथ में काट लिया. परिवार वालों ने बिना देर किए तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.
गौरतलब है, लगातार हो रही बारिश के चलते सांप बिलों से बाहर आ रहे हैं और इंसानों के संपर्क में आकर घटनाएं बढ़ रही हैं. तीनों घटनाएं जंगल में आग की तरह फैल गई. गांव के लोगों में डर बैठ गया है.