जालौन में किसान ने खुद को लगाई आग, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत; बेटों से था परेशान
Last Updated:
Jalaun News: जालौन जिले के उरई में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई. जहां बेटों से परेशान 57 साल के किसान ओंकार सिंह सेंगर ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, बताया जा रहा है कि किसान लंबे समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था और बेटों के व्यवहार से परेशान था.
जालौन में किसान ने आग लगाकर दी जान
जालौन के उरई में पारिवारिक कलह से परेशान एक किसान ने आत्मदाह कर लिया. 57 साल के किसान ओंकार सिंह सेंगर ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलसे किसान को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची. लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई.
जालौन जिले के उरई में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई. जहां बेटों से परेशान 57 साल के किसान ओंकार सिंह सेंगर ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, बताया जा रहा है कि किसान लंबे समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था और बेटों के व्यवहार से परेशान था. जानकारी के मुताबिक ओंकार सिंह सेंगर के दो बेटे है. इनमें एक बेटा नशे के कारोबार से जुड़े मामले में कानपुर जेल में बंद है, जबकि दूसरा बेटा आए दिन पिता से विवाद करता था.
पारिवारिक तनाव और मानसिक परेशानियों के बीच किसान ने यह खौफनाक कदम उठा लिया.
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के बाद ओंकार सिंह बुरी तरह झुलस गए थे. लेकिन मौके पर मौजूद कई लोग उन्हें बचाने के बजाय मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे. अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसने राहगीरों की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए है.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे किसान को अस्पताल भिजवाया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ओंकार सिंह सेंगर के पास करीब 12 बीघा जमीन थी. जिसमें से बेटी की शादी के लिए उन्होंने 5 बीघा जमीन बेच दी थी. परिवार के भरण-पोषण के लिए वह ई-रिक्शा चलाकर गुजारा करते थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.
About the Author

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें