ट्रेन में कम पेनाल्टी देकर सफर का ढूंढ़ा जुगाड़, TT भी कुछ नहीं कर सकता!
Last Updated:
यात्री बगैर टिकट सफर करने के बजाए सामान्य टिकट लेकर किसी भी रिजर्वेशन कोच में सफर कर रहे हैं. इस तरह अगर टीटी की नजरों से बच गए तो फायदा ही फायदा है.
सांकेतिक फोटो
भारतीय रेलवे ने आगरा मंडल के विभिन्न रेल खंडों में जून -2025 में टिकट चेकिंग जांच अभियान चलाया गया, जिसमे 4 किलाबंदी जांच ,3 औचक , 2 स्पॉट और 9 मजिस्ट्रेट चेक कराये गये. जिसमें बिना टिकट यात्रा करते हुए 22975 यात्रियों से रु.1.72 करोड़, अनियमित यात्रा करते हुए 25461 यात्रियों से रु.1.30/ करोड़ वसूले गए. इस तरह आंकड़ों से स्पष्ट है कि बगैर टिकट यात्रा करने के बजाए अनयिमित टिकट (जनरल या स्लीपर टिकट लेकर उच्च श्रेणी में यात्रा करना) लेकर लोग अधिक यात्रा कर रहे हैं.
वहीं बिना बुक लगेज के साथ 4 यात्रियों से रु.3670 रुपये एवं धारा(145) गंदगी करते हुए पाए जाने पर 427 यात्रियों से रु.46,250 जुर्माना वसूला गया है. कुल 48867 यात्रियों से रु.3.03 करोड़ आय की प्राप्ति हुई जो की माह जून 2025 के लक्ष्य से 2.67% अधिक है. इस वित्तीय वर्ष अप्रैल -2025 से जून- 2025 तक 10 किलाबंदी जाँच, 5 औचक, 3 स्पॉट और 56 मजिस्ट्रेट चेक कराये गये, जिससे बिना टिकट यात्रा करते हुए 63506 यात्रियों से रु. 4.64 करोड़, अनियमित यात्रा करते हुए 65294 यात्रियों से Rs.3.29 करोड़, बिना बुक लगेज के साथ 31 यात्रियों से रु 35,100/ एवं धारा(145) गंदगी करते हुए पाए जाने पर 1542 यात्रियों से रु.1.67 लाख जुर्माना वसूला गया है. कुल 130373 यात्रियों से रु. 7.96 करोड़ की आय हुई है. जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जून माह में टिकट चेकिंग आय में बेहतर प्रदर्शन रहा है टिकट जांच मंडल में लगातार कराई जा रही हैं.