ड्रग माफिया निकला ब्लॉक प्रमुख, क्राइम कुंडली जान पुलिस भी हैरान, यूपी ही नहीं इन राज्यों में भी था साम्राज्य
Last Updated:
Pratapgarh Latest News: यूपी के प्रतापगढ़ का ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ड्रग माफिया निकला. पुलिस पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
ड्र्ग माफिया ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह. ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ड्रग्स का बड़ा कारोबार करता था. प्रतापगढ़ समेत आसपास के जनपदों में एमडी यानी ड्रग्स की सप्लाई किया करता था. पुलिस ने 34.10 ग्राम एमडी अपने कब्जे में लिया है. जबकि फायरिंग केस में प्रयुक्त कार को लखनऊ के एक अपार्टमेंट के पार्किंग से बरामद किया गया है. ब्लॉक प्रमुख बेलखरनाथ सुशील सिंह पर पट्टी कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है. पुलिस पूछताछ में ब्लॉक प्रमुख ने ड्रग्स कारोबार का जुर्म भी कबूल कर लिया है.
ब्लॉक प्रमुख अपने साथी लवी शंकर मिश्रा के साथ मिलकर ड्रग का गोरख धंधा चलाता था. आपको बताते चलें कि ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ने बीते 21 जुलाई को रजिस्ट्री कार्यालय में जमकर फायरिंग करते हुए दो सगे भाइयों को गोली मार दी थी. गोली लगने से दोनों सगे भाई घायल हो गए थे. ब्लॉक प्रमुख की दबंगई सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ब्लॉक प्रमुख को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया था. इसी दौरान प्रतापगढ़ पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार बरामद करने के लिए प्रमुख सुशील सिंह को 48 घंटे रिमांड पर लिया.
क्या है एमडी ड्रग जिसका कारोबार प्रतापगढ़ में कर रहा था ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह?
प्रतापगढ़ का चर्चित ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह यूं तो प्रतापगढ़ में दबंगई के लिए जाना जाता था. लेकिन पुलिस रिमांड के दौरान हुए खुलासे ने उसकी पहचान बदलकर ड्रग्स माफिया के रूप में कर दी. इतना ही नहीं पुलिस के अनुसार ब्लाक प्रमुख ने ड्रग्स कारोबार करने का जुर्म भी कबूल कर लिया है. एमडी की कीमत मार्केट में काफी ज्यादा होती है. इस ड्रग्स को गुटका, पान, और अन्य सूखे चीजों में मिलाकर चबाया जाता है. पुलिस की कार्रवाई को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है. ड्रग्स माफिया की कमर टूटने से हजारों युवाओं का जीवन बर्बाद होने से बचाया जा सकेगा. वहीं पुलिस ने जो 34.10 ग्राम एमडी बरामद किया है उसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए तक बताई जा रही है.
चर्चित ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह तीन राज्यों के पुलिस के रडार पर?
चर्चित ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर प्रतापगढ़ पुलिस का हंटर तो चल ही रहा है. यूपी पुलिस के अलावा हरियाणा और महाराष्ट्र पुलिस के रडार पर भी है. वहीं बताया जाता है कि ब्लॉक प्रमुख का साथ ही लवी मिश्रा ड्रग्स के मामले में हरियाणा की जेल में बंद है. इस मामले में ब्लॉक प्रमुख से भी हरियाणा पुलिस पूछताछ करने के लिए पहुंची थी, जबकि महाराष्ट्र में कई फ्रॉड के मामले ब्लॉक प्रमुख के बताए जा रहे हैं. जिसके चलते वह महाराष्ट्र पुलिस के रडार पर है.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.