आज वृषभ राशि वालों की बल्ले-बल्ले, नौकरी में तारीफ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Last Updated:
Today Vrishabh Rashifal: आज वृषभ राशि वालों के लिए दिन कई अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक नौकरी और कारोबार में तरक्की के मौके बनेंगे और अचानक धन लाभ भी हो सकता है. लंबे समय से किसी काम की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसे आगे बढ़ाने का समय मिल सकता है.जानिए सोमवार का पूरा राशिफल, इसके साथ ही जानिए कि दिन को बेहतर बनाने के लिए आज आपको क्या करना होगा.
Today Vrishabh Rashifal 10 August: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज सावन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज आद्रा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मिथुन से कर्क राशि में संचरण करेंगे. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आपको अचानक धन का लाभ हो सकता है. आज आप कहीं यात्रा पर जानें कि प्लानिंग कर रहे हैं. तो यह समय उस लिहाज से आपके लिए बेहतर है. आज आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं. जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं आज उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा.
बॉस होंगे प्रसन्न
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज उन्हें धन का लाभ होगा. आज आप अपने व्यवसाय को विस्तार भी दें पाएंगे. आज आप लंबे समय से जिस प्लानिंग पर काम कर रहें है उसे मूर्त रूप भी दें सकते हैं. जो लोग नौकरी कर रहें आज वो ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम कर पाएंगे. आज आपके काम से आपके बॉस भी प्रसन्न रहेंगे.
म्युचुअल फंड में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहें है आज वो म्युचुअल फंड में छोटा छोटा पैसा निवेश करेंगे तो इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न जरूर मिलेगा.इसके अलावा आज आप सरकारी स्कीम में भी पैसा निवेश कर पाएंगे.
लव लाइफ होगी बेहतर
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज पहले से बेहतर होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर क़्वालिटी टाइम भी बिता सकेंगे. आज आप कहीं लांग ड्राइव पर घूमने भी जा सकते हैं. वहीं जो लोग शादीशुदा है आज वो अपने व्यस्त समय में से थोड़ा वक्त अपने परिवार को जरूर दें.
शिवलिंग पर चढ़ाएं गन्ने का जूस
आज आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप शिवलिंग पर यदि गन्ने का जूस चढ़ाएंगे तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
About the Author

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें