तेजी से बदलता बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट ट्रैफिक और नई पहचान की ओर बढ़ता गोरखपुर

0
तेजी से बदलता बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट ट्रैफिक और नई पहचान की ओर बढ़ता गोरखपुर


Last Updated:

उत्तर प्रदेश का गोरखपुर तेजी से बदल रहा है. बेहतर सड़कों, ओवरब्रिज और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से जाम की समस्या कम हुई है, जबकि विरासत गलियारा और इको पार्क जैसे प्रोजेक्ट शहर को नई पहचान दे रहे हैं. मजबूत कनेक्टिविटी और बेहतर सुविधाओं के साथ गोरखपुर अब एक विकसित और आधुनिक शहर बनने की राह पर है.

गोरखपुर. शहर पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बदलता नजर आ रहा है, जहां कभी ट्रैफिक जाम लोगों की सबसे बड़ी परेशानी हुआ करती थी, वहीं अब बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर ने इस समस्या को काफी हद तक कम कर दिया है. शहर में बने नए ओवरब्रिज, चौड़ी सड़कों और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि, पहले जहां हर प्रमुख चौराहे पर घंटों जाम लगता था, अब ओवरब्रिज बनने से ट्रैफिक बिना रुके गुजर जाता है. रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाली लंबी कतारें भी अब काफी हद तक खत्म हो गई हैं. एक व्यापारी ने Local 18 से बातचीत में बताया, पहले दुकान खोलने से पहले ही जाम का तनाव रहता था, लेकिन अब ग्राहक आसानी से पहुंच जाते हैं.

विरासत गलियारा, इको पार्क से बढ़ी खूबसूरती
शहर में सिर्फ ट्रैफिक ही नहीं, बल्कि पर्यटन और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए भी कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं. विरासत गलियारा, Heritage Corridor और इको पार्क जैसी योजनाओं ने गोरखपुर को एक नई पहचान दी है. वही अब शहर में घूमने के लिए बेहतर जगहें हैं. पहले हमें बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब गोरखपुर में ही अच्छा टाइम पास हो जाता है.

बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ा भरोसा
गोरखपुर की कनेक्टिविटी भी लगातार मजबूत हो रही है. रेलवे और सड़क नेटवर्क के साथ-साथ बस सेवाओं में सुधार हुआ है, जिससे आसपास के जिलों से आने-जाने में आसानी हो गई है. गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने कहा, हमारे लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि अब हॉस्पिटल तक पहुंचने में समय कम लगता है, इमरजेंसी में यह बदलाव बहुत महत्वपूर्ण है.

अब गोरखपुर बदल रहा है
शहर के ज्यादातर लोगों का मानना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर के इन सुधारों ने गोरखपुर को एक विकसित शहर की दिशा में आगे बढ़ाया है. अगर इसी तरह विकास होता रहा, तो गोरखपुर आने वाले समय में यूपी के टॉप शहरों में शामिल हो जाएगा. गोरखपुर अब सिर्फ एक पारंपरिक शहर नहीं रह गया है, बल्कि आधुनिक सुविधाओं के साथ तेजी से विकसित हो रहा है. बेहतर सड़कें, ओवरब्रिज, पार्क और कनेक्टिविटी, ये सभी बदलाव इस बात का संकेत हैं कि गोरखपुर अब एक स्मार्ट और विकसित शहर बनने की राह पर है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *