तो क्या यूपी SI का रिटेन एग्जाम की बदल गई डेट? क्या है सच्चाई? भर्ती बोर्ड ने दी सफाई

0
तो क्या यूपी SI का रिटेन एग्जाम की बदल गई डेट? क्या है सच्चाई? भर्ती बोर्ड ने दी सफाई


Last Updated:

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के नाम से सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें पुलिस की होने वाली लिखित परीक्षा की तारीखों को लेकर छेड़छाड़ की गई है. वहीं इस लेटर के वायरल होने के बाद भर्ती बोर्ड ने तुरंत स्पष्टीकरण दिया है. भर्ती बोर्ड ने कहा कि फर्जी सूचना देने पर सख़्त कार्रवाई होगी.

Zoom

यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा को लेकर वायरल हुआ फर्जी लेटर.

लखनऊः यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के नाम से सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें पुलिस की होने वाली लिखित परीक्षा की तारीखों को लेकर छेड़छाड़ की गई है. वहीं इस लेटर के वायरल होने के बाद भर्ती बोर्ड ने तुरंत स्पष्टीकरण दिया है. भर्ती बोर्ड ने कहा कि फर्जी सूचना देने पर सख़्त कार्रवाई होगी. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सूचना जारी की है. भर्ती बोर्ड ने पोस्ट लिखते हुए कहा, ‘भर्ती बोर्ड अपनी परीक्षा संबंधी सार्वजनिक सूचनाओं/ निर्देशों को मात्र अपनी वेबसाइट “uppbpb.gov.in” और अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल @upprpb के जरिए ही करती है. भर्ती बोर्ड ने कहा कि किसी भी अन्य स्रोत से प्राप्त किसी भी भ्रामक पत्र आदि पर विश्वास न करें,वह फर्जी हो सकता है. ऐसे किसी भ्रामक या फर्जी सूचना के प्रचार प्रसार में शामिल होने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई.’

सोशल मीडिया पर भर्ती बोर्ड के नाम पर फर्जी आदेश वायरल कराए जा रहे हैं. ऐसे एक फर्जी पत्र में एसआई और समकक्ष पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा की फर्जी तिथि का ज़िक्र था. उस फर्जी पत्र पर थाना हुसैनगंज, कमिश्नरेट लखनऊ में एफआईआर दर्ज कराई गई है. ये एफआईआर अज्ञात आरोपी पर दर्ज कराई गई है.

वायरल हुआ फर्जी लेटर.

ये एफआईआर फर्जीवाड़े, अभ्यर्थियों के बीच में न्यूसेन्स की स्थिति उत्पन्न होने,सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और इलेक्ट्रानिक मीडिया का दुरुपयोग करने की धाराओं में दर्ज कराई गई है. भर्ती बोर्ड ने जानकारी देते हुए कहा कि एसआई और समकक्ष पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को होगी. परीक्षा कुल चार पालियों में किया जाना प्रस्तावित है. वायरल हो रहे फर्जी लेटर में रिटेन एग्जाम की डेट 20 जून और 21 जून बताया गया था. जबकि सच्चाई यह है कि लिखित परीक्षा 14 मार्च और 15 मार्च को होगी.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

तो क्या यूपी SI का रिटेन एग्जाम की बदल गई डेट? भर्ती बोर्ड ने दी सफाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *