दलालों की छुट्टी! अब घर बैठे बनेगा लर्निंग लाइसेंस, मेरठ की नई RTO ने बदल दी..

0
दलालों की छुट्टी! अब घर बैठे बनेगा लर्निंग लाइसेंस, मेरठ की नई RTO ने बदल दी..


Last Updated:

मेरठ की नई आरटीओ अनीता सिंह ने फेसलेस सेवा की शुरुआत की है, जिससे लर्निंग लाइसेंस, गाड़ी ट्रांसफर और डुप्लीकेट लाइसेंस जैसी सुविधाएं अब पूरी तरह ऑनलाइन होंगी, जिससे जनता को दलालों और दफ्तरों से राहत मिलेगी.

हाइलाइट्स

  • मेरठ में नए RTO अनीता सिंह ने संभाली कार्यभार
  • कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में नई RTO
  • घर बैठे बनेगा लर्निंग लाइसेंस
मेरठ- मेरठ में आरटीओ कार्यालय की जिम्मेदारी संभालते ही आरटीओ अनीता सिंह एक्शन मोड में है. कार्यभार ग्रहण करते ही जनसुविधा को प्राथमिकता देने की बात कह कर उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अब परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाएं फेसलेस प्रक्रिया के जरिए ऑनलाइन उपलब्ध होंगी. जिससे आम लोगों को बार-बार आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

घर बैठे बनवाएं लर्निंग लाइसेंस
अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को आरटीओ ऑफिस आने की आवश्यकता नहीं होगी. आधार कार्ड से लिंक कर लोग घर बैठे ही लर्निंग लाइसेंस बनवा सकेंगे. यह प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल (uptransport.gov.in) के जरिए संभव होगी.

गाड़ी ट्रांसफर और डुप्लीकेट लाइसेंस की सुविधा भी ऑनलाइन
आरटीओ अनीता सिंह ने बताया कि अब गाड़ी ट्रांसफर, डुप्लीकेट लाइसेंस, फीस भुगतान समेत तमाम सेवाएं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ही की जा सकेंगी. इसके लिए लोगों को सिर्फ थोड़ी सी तकनीकी जागरूकता की जरूरत है. इस कदम से न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि दफ्तर में लगने वाली भीड़ भी कम होगी.

आरटीओ में अब नहीं चलेगा दलाल राज
न्यूज18 से विशेष बातचीत में अनीता सिंह ने स्पष्ट किया कि विभाग में ऑनलाइन प्रक्रिया को बढ़ावा देने का एक उद्देश्य यह भी है कि लोग दलालों के जाल में न फंसे. उन्होंने कहा कि सभी सेवाएं अब सीधे और पारदर्शी रूप से जनता को मिलेंगी, और अगर किसी को कोई शिकायत हो तो वह सीधे उन्हें संपर्क कर सकता है. शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

सुविधा और पारदर्शिता
नई आरटीओ ने बताया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि आम लोगों को बिना परेशानी के सभी सेवाएं मिलें. हर व्यक्ति आज एंड्रॉइड मोबाइल का इस्तेमाल करता है, ऐसे में जागरूकता बढ़ाकर लोग खुद ही घर बैठे अपने सारे आरटीओ से संबंधित कार्य निपटा सकते हैं.

homeuttar-pradesh

दलालों की छुट्टी! अब घर बैठे बनेगा लर्निंग लाइसेंस, मेरठ की नई RTO ने बदल दी..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *