‘दिक्कतों का सामना करना पड़ा’, UPTET परीक्षा के तीसरे दिन सवाल देख चकराया माथा

0
‘दिक्कतों का सामना करना पड़ा’, UPTET परीक्षा के तीसरे दिन सवाल देख चकराया माथा


Last Updated:

UPTET Exam Paper 2026 : यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) प्रदेश के 60 जिलों में कराई गई. इन जिलों में मिर्जापुर भी शामिल रहा. आज तीसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई. तीसरे दिन संविधान और पर्यावरण से जुड़े सवालों को देखकर छात्रों का माथा चकरा गया. हालांकि छात्रों को इस बार नंबर अच्छे आने की उम्मीद है. प्रयागराज से परीक्षा देने के लिए आए पीयूष ने लोकल 18 से बताया कि हिंदी, अंग्रेजी और गणित के सवालों में ज्यादा कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा. समय और सवालों के बीच सामंजस्य बैठने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

मिर्जापुर. यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) मिर्जापुर में तीसरे दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुई. तीसरे दिन परीक्षा में संविधान और पर्यावरण को लेकर सवाल पूछे गए. परीक्षा में सवालों को देखकर छात्रों का माथा चकरा गया. छात्रों का कहना था कि इस बार पर्यावरण को लेकर ज्यादा सवाल पूछे गए थे, जो आउट ऑफ सेलेबस नजर आए. हालांकि छात्रों को इस बार कटऑफ अच्छा जाने और नंबर अच्छे आने की उम्मीद है. प्रयागराज से परीक्षा देने के लिए आए पीयूष ने लोकल 18 से बताया कि यूपीटीईटी की परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी और गणित के सवालों में ज्यादा कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा. ईबीएस के सवालों में थोड़ी सी समस्याएं हुई. ईबीएस के सवालों ने छात्रों को उलझाए रखा. अपेक्षा से ज्यादा सवाल सेलेबस से बाहर आए हुए थे. इस वजह से कई छात्रों को सॉल्व करने में समस्या हुई. समय और सवालों के बीच सामंजस्य बैठने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

ये जरूर पास होंगे

वाराणसी से आए अमरजीत सिंह ने बताया कि टीईटी परीक्षा को लेकर हमने पहले से ही तैयारी की हुई थी. सेलेबस के मुताबिक हमने अच्छे से अध्ययन किया हुआ था. लगभग 120 से 125 सवाल हमने ठीक किए हैं. गणित के चार से पांच सवालों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. पर्यावरण के सवालों ने उलझाए रखा, जिसे हल करने में काफी परेशानी हुई. पेपर ठीक हुआ है. अच्छे नंबर आने की उम्मीद है. जिन्होंने तैयारी की होगी, वह इस बार परीक्षा में जरूर पास होंगे.

इनको लगा औसत

सोनभद्र से आई काजल गुप्ता ने बताया कि सवाल इजी टू मॉडरेट पूछे गए थे. लगभग सारे सवालों के जवाब हमने दिया है. बेहतरीन नंबर आने की उम्मीद है. प्रॉपर तैयारी के बाद परीक्षा में शामिल हुए हैं. इस बार लगभग सारे बच्चों का नंबर बेहतरीन आने वाला है. पूजा मिश्रा ने बताया कि होम साइंस का पेपर था, जो बेहद ही शानदार गया है. परीक्षा में आए प्रश्न लगभग औसत रहे.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *