दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हलचल तेज, प्रधानमंत्री मोदी काटेंगे फीता, इनको मिलेगी राहत

0
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हलचल तेज, प्रधानमंत्री मोदी काटेंगे फीता, इनको मिलेगी राहत


Last Updated:

Saharanpur news in hindi : दिल्ली के अक्षरधाम से लेकर देहरादून तक बनाया जा रहा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. जुलाई के अंत में प्रधानमंत्री इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं.

दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. जल्द ही दिल्ली के अक्षरधाम से लेकर देहरादून तक बनाया जा रहा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारियां शुरू हो चुकी है. जुलाई के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकते हैं. चार दिन पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन संतोष कुमार यादव दिल्ली के अक्षरधाम से देहरादून तक कार से निरीक्षण कर तैयारियाें का जायजा ले चुके हैं. निर्माण एजेंसियों को अधूरे कार्य को एक महीने में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

NEWS18

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से होकर गुजर रहा है. इस एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने से दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी कम होकर लगभग 3 घंटे हो जाएगी. दिल्ली से सहारनपुर के बीच में दूसरे चरण के कार्य को छोड़कर ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है.

NEWS18

पिछले माह दिल्ली के अक्षरधाम से लेकर देहरादून तक केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कार के माध्यम से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का दौरा करके तैयारियां का जायजा लिया था. वही चार दिन पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली के चेयरमैन संतोष यादव ने भी दिल्ली से लेकर देहरादून तक निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लिया था.

NEWS18

उससे यह साफ हो गया है कि अब जल्द ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण होने जा रहा है. एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जुलाई में किया जाना प्रस्तावित है. इसके चालू होने से दिल्ली पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा.

NEWS18

वही अधूरा उपरिगामी पुल का निर्माण पूरा कर दिया है. बुटराड़ा और बुटराड़ा से लेकर लांक तक सर्विस लेन का काम शुरु हो गया है. वही सहारनपुर से देहरादून के बीच का कार्य लगभग 90% तक पूरा हो चुका है.

homeuttar-pradesh

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हलचल तेज, प्रधानमंत्री मोदी काटेंगे फीता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *