दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर अब और सुरक्षित! 18 करोड़ की हाईटेक योजना से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था की तस्वीर
Last Updated:
Delhi Meerut Expressway News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार के लिए 18 करोड़ रुपये की योजना मंजूर की है. योजना के तहत 15 किलोमीटर लंबे हिस्से में फेंसिंग, अ…और पढ़ें
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसों और जाम से मिलेगी राहतयोजना में क्या होगा खास
अधिकारियों के अनुसार, एक्सप्रेसवे के करीब 15 किलोमीटर लंबे हिस्से पर दोनों ओर फेंसिंग लगाई जाएगी, ताकि प्रतिबंधित वाहन गलती से भी एक्सप्रेसवे पर प्रवेश न कर सकें. इसके अलावा अंडरपास और मुख्य मार्गों पर ज्यादा साइनबोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि वाहन चालकों को जरूरी जानकारी मिलती रहे. साथ ही ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर मशीनें भी लगाई जाएंगी, जिससे नियम तोड़ने वालों की पहचान तुरंत हो सके.
हादसे के बाद बढ़ी सख्ती
यह फैसला उस समय लिया गया है जब 22 अगस्त को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर IPEM कॉलेज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी विपिन कुमार की मौत हो गई थी. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया. इस हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस लगातार सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग कर रही थी.
यह योजना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा को बढ़ाएगी, ट्रैफिक जाम को कम करेगी और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेगी. 18 करोड़ रुपये की इस योजना के लागू होने के बाद यात्रियों और ट्रैफिक पुलिस दोनों को राहत मिलने की उम्मीद है.