दिल्ली-NCR से लग्जरी कार चुराकर विदेश में सौदेबाजी, इंटरनेशनल गैंग का भंडाफोड़

0
दिल्ली-NCR से लग्जरी कार चुराकर विदेश में सौदेबाजी, इंटरनेशनल गैंग का भंडाफोड़


Last Updated:

International Car Theft Gang: मुजफ्फरनगर के एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ हुआ है, जो दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी गाड़ियां चुराकर सीधे म्यांमार (बर्मा) में बेचता था. पुलिस इसके मास्टरमाइंड और उसके तीन अन्य साथियों को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने इनके पास से थार, स्कॉर्पियो और ब्रेजा समेत करोड़ों रुपये की 5 लग्जरी गाड़ियां, अवैध हथियार और चोरी में इस्तेमाल होने वाले हाईटेक उपकरण बरामद किए हैं.

Zoom

इंटरनेशनल कार चोर गैंग का भंडाफोड़

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर पुलिस एक अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इनके तार भारत के कई राज्यों समेत म्यांमार तक फैले हैं. बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुई एक मुठभेड़ के बाद इस गिरोह के चार खतरनाक बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल भी हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह शातिर गिरोह दिल्ली-एनसीआर के पॉश इलाकों से थार, स्कॉर्पियो और ब्रेजा जैसी लग्जरी और महंगी गाड़ियां चुराता था. चोरी के बाद ये लोग बेहद सफाई से गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर बदल देते थे. इसके बाद उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इन लग्जरी गाड़ियों को उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और मणिपुर के रास्तों से होते हुए सीधे म्यांमार (बर्मा) ले जाकर ऊंचे दामों पर बेच देते थे.

खंडहर में छिपे थे बदमाश, ऐसे हुई मुठभेड़
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान बुढ़ाना पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि विज्ञाना मार्ग स्थित एक सुनसान खंडहर में कुछ बदमाश चोरी की गाड़ियों को छिपाकर बैठे हैं और उन्हें आगे बेचने की फिराक में हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खंडहर की घेराबंदी कर ली. खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने घबराहट में पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसके तीन अन्य साथियों को भी दबोच लिया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *