दिवाली-छठ से पहले रेलवे का 7 दिन का मेगा ब्लॉक! दिल्ली से बिहार जाने वालों की बढ़ेगी ‘टेंशन’, देखें निरस्त हुईं ट्रेनों की पूरी लिस्ट

0
दिवाली-छठ से पहले रेलवे का 7 दिन का मेगा ब्लॉक! दिल्ली से बिहार जाने वालों की बढ़ेगी ‘टेंशन’, देखें निरस्त हुईं ट्रेनों की पूरी लिस्ट


Last Updated:

Bareilly News: दिवाली और छठ पूजा से पहले रेलवे ने 21 से 26 सितंबर के बीच गोरखपुर मंडल में मेगा ब्लॉक की घोषणा की है. इस ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली 28 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और 26 ट्रेनों के मार्ग म…और पढ़ें

दिवाली-छठ से पहले रेलवे का 7 दिन का मेगा ब्लॉक
बरेली: त्यौहार का सीजन आते ही रेलवे ने 7 दिनों का मेगा ब्लॉक लेने का फैसला किया है. अगर आप भी अपनी घर वापसी की छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं या टिकट कंफर्म कर लिया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दिवाली और छठ पूजा से पहले 21 से 26 सितंबर के बीच गोरखपुर मंडल में दो स्थानों पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा.

इस दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है और कई गाड़ियों का मार्ग भी बदला गया है. अगर आप दिल्ली से बिहार जा रहे हैं, तो कृपया अपनी यात्रा शुरू करने से पहले इस सूची को जरूर देख लें.

त्योहारों में रेलवे यात्रियों के लिए होगी परेशानी
त्योहारों के दौरान यात्रियों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है. दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ेगा. दिवाली और छठ पूजा पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे गाड़ियों का संचालन समयबद्ध, सुरक्षित और संरक्षित हो सके. इसके लिए 21 से 26 सितंबर के बीच गोरखपुर मंडल में दो स्थानों पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा.

इस दौरान गोरखपुर जंक्शन-डोमिनगढ़ के बीच चार किलोमीटर की तीसरी लाइन और गोरखपुर-नकहा जंगल के बीच पांच किलोमीटर की दूसरी लाइन की कमीशनिंग की जाएगी.

क्या कहा रेलवे अधिकारी ने?
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 21 से 27 सितंबर तक विभिन्न तारीखों में बरेली होते हुए गुजरने वाली 28 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि 26 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. बता दें, दिवाली और छठ पूजा पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाना है. गाड़ियों का संचालन समयबद्ध और सुरक्षित हो इसके लिए गोरखपुर मंडल में दो स्थानों पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा.

देखें निरस्त हुईं ट्रेनों की पूरी सूची:
– 12555-56 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस: 21 से 28 सितंबर
– 22424-23 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस
– 12587-88 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस: 22 व 27 सितंबर
– 12595-96 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस: 23 से 26 सितंबर
– 15705-07 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस: 22 से 26 सितंबर
– 15273-74 रक्सौल-आनंद विहार: 22 से 28 सितंबर
– 05305-06 छपरा-आनंद विहार: 22 से 27 सितंबर
– 15098-97 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस: 23 व 25 सितंबर
– 15025-26 मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस: 23 व 26 सितंबर
– 15529-30 सहरसा-आनंद विहार: 24 व 25 सितंबर

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

दिवाली-छठ से पहले रेलवे का 7 दिन का मेगा ब्लॉक! देखें ट्रेनों की लिस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *