दीदी थी, दीदी है और दीदी रहेंगी, BJP हरा नहीं सकती… अखिलेश यादव की भविष्यवाणी

0
दीदी थी, दीदी है और दीदी रहेंगी, BJP हरा नहीं सकती… अखिलेश यादव की भविष्यवाणी


Last Updated:

Akhilesh Yadav Live: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस किया. इस दौरान अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आने वाले नतीजों पर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि बंगाल में दीदी थी, दीदी है, दीदी रहेगी. बंगाल में बीजेपी दीदी को हरा नहीं सकती.

Zoom

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने किया प्रेस कांफ्रेंस.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस किया. इस दौरान अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आने वाले नतीजों को लेकर टिप्पणी की. इसके अलावा सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर फंसे बच्चों को लेकर भी अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला. इसके अलावा अखिलेश यादव ने सरकार द्वारा भेजे गए आपदा अलर्ट को ईवीएम हैकिंग से जोड़कर बयान दिया.

‘बीजेपी इस बार यूपी में डीजी से चुनाव लड़ेगी’
बीजेपी इस बार यूपी में DJ के माध्यम से चुनाव लड़ेगी. तेज आपत्ति जनक गाने बजवाएगी. इसकी बीजेपी तैयारी कर रही है. हम जनता को सावधान कर रहे हैं. डीजे के बजने से एक जगह बीते दिन मुर्गियां मर गईं. गोमतीनगर में पानी भरने के दौरान बेटियों के साथ बदसलूकी हुई. मगर सीएम ने बस एक जाति के लड़के को टारगेट किया, जो अपने पिता के साथ दवाई लेने गया था. फतेहपुर में बेटी के साथ गलत हुआ था मगर प्रशासन ने मिलने से मना किया.

‘जो पानी की टंकी गिरी, उसकी पाइप सीएम आवास से जुड़ा है’
सिद्धार्थनगर में बच्चे के रिल बनाने पर हादसे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं सेना के अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने बच्चे की जान बचाई. सिद्धार्थनगर में जो पानी की टंकी जो गिरी उसका पाइप सीएम आवास तक जुड़ा है. मैं बीजेपी के लोगों के से कहना चाहता हूं कि पानी की टंकी के नीचे प्रेस कांफ्रेंस करें. टंकी पानी का भार नहीं संभाल पाएगी.

‘जब मोबाइल ऑफ है और अलर्ट आ रहा है तो सोचिए ईवीएम हैक नहीं हो सकता’
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि मोबाइल आपका ऑफ है तब भी मोबाइल में अलर्ट आ रहा है. बीजेपी डरा कर राजनीति करती है. टेक्नोलॉजी जब इस तरह की है तो क्या EVM के साथ छेड़छाड़ नहीं हो सकती है. इनको मशाल भी नहीं मिली प्रदर्शन के लिए और इलेक्ट्रॉनिक मशाल इनको लेकर चलना पड़ा. KG से लेकर पीजी तक लड़कियों की पढ़ाई फ्री हम करेंगे. बीजेपी झूठ की सोन पपड़ी बनाती है. मैं पहले भी कह रहा था कि चुनाव के बाद महंगाई बढ़ेगी. अभी ट्रांसपोर्ट खाना पीना भी महंगा होगा. अपने लोगों को मुनाफा कमाने से नहीं रोका बीजेपी ने. बीजेपी भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगा पा रही है. प्राइवेट स्कूल कॉलेज बढ़ रहे हैं. स्कूल और ज्यादा महंगे हो रहे हैं , बीजेपी इसके लिए कुछ नहीं कर रही है.

‘पहले लोग सड़क मांगते थे, अब एक्सप्रेसवे बन रहे हैं’
अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि मैं बधाई देता हूं कि इधर चीजें बदल रही हैं. किसी जमाने में केवल सड़कें होती थीं. केवल लोग सड़कों की मांग करते थे. लेकिन अब इधर एक्सप्रेसवे बनने लगे हैं. बड़ी बड़ी सड़कें बनने लगी हैं. एआई के आने के बाद हमें टीचर और गाइड के उपर एक टीचर बन गया है. किसी भी सब्जेक्ट के बारे में कुछ जानना हो, सब आसान हो गया है. शायद यही वजह है कि डिजिटल डिवाइड को खत्म करने के लिए समाजवादी पार्टी ने लैपटॉप बांटा था.

‘जब मैं हरदोई जाने को था तो फोन आया कि एक्सप्रेसवे बंद है’
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सभी बच्चे और परिवार के लोग रातभर सफर करके लखनऊ पहुंचे हैं. इसी बहाने गंगा एक्सप्रेसवे भी चेक कर लिया होगा. हालांकि आपको नहीं रोका, मुझे पुलिस को फोन आया कि एक्सप्रेसवे बंद है. मैंने अधिकारी से कहा कि ये कह दो उनसे की पीएम उद्घाटन करके गए हैं, बहुत बदनामी होगी, पता चला कि पत्थर हटा दिया हमारे लिए फिर अगले दिन पता चला कि कुछ दिन के लिए एक्सप्रेसवे फ्री है.

बच्चों को अखिलेश यादव ने दी बधाई
हमारे साथ हमें और सभी बच्चों को जिन्होंने संबोधित किया, वो हमारे पार्टी के वरिष्ठतम नेता या यों कहे जो सबसे, अच्छा परिचय यही है कि यह नेताजी के गुरु हैं, और जब टीचर अच्छा हो तो बच्चे अच्छे होंगे. आज जो बच्चे हैं मैं उनको बधाई देना चाहता हूं.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बांटा लैपटॉप
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश के होनहार बच्चों को लैपटॉप बांटा. इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश यादव टॉपर बच्चों को आईपैड बांट चुके हैं.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *