दुधवा नेशनल पार्क में 116 साल बाद दिखाई दी ये अनोखी चीज, देखकर वैज्ञानिक भी हैं हैरान

0
दुधवा नेशनल पार्क में 116 साल बाद दिखाई दी ये अनोखी चीज, देखकर वैज्ञानिक भी हैं हैरान


Last Updated:

UP News: दुधवा नेशनल पार्क में 116 साल बाद आर्किड का दुर्लभ फूल सठियाना रेंज और दक्षिण सोनारीपुर में देखा गया. यह फूल 1909 में अंतिम बार दर्ज किया गया था. जिसने वनस्पति वैज्ञानिकों, प्रकृति प्रेमियों और वन विभाग के अधिकारियों को चौंका दिया है.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तराई में स्थित दुधवा नेशनल पार्क में देश विदेश से सैलानी वन्यजीवों का दीदार करने के लिए आते हैं. वहीं दूसरी ओर दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों में विलुप्त प्रजाति के वन्य जीव व फूल पाए जाते हैं.

दुधवा

प्राकृतिक धरोहरों से भरपूर दुधवा नेशनल पार्क ने आज एक ऐतिहासिक दृश्य पेश किया. 116 सालों के लंबे अंतराल के बाद आर्किड का दुर्लभ फूल सठियाना रेंज और दक्षिण सोनारीपुर में देखा गया.

दुधवा

यह फूल आर्किड की एक दुर्लभ प्रजाति है, जो अंतिम बार 1909 में दुधवा क्षेत्र में दर्ज की गई थी. अचानक इसकी उपस्थिति ने न केवल वैज्ञानिकों की रुचि जगाई है, बल्कि यह दुधवा की जैव विविधता के लिए भी एक शुभ संकेत माना जा रहा है.

दुधवा

आर्किड के फूल अपनी आकर्षक बनावट और रंगों के लिए प्रसिद्ध हैं. यह फूल विभिन्न रंगों और आकारों में पाया जाता है. दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों में दिखाई दिया आर्किड का फूल.

दुधवा

दुधवा नेशनल पार्क बाघों, गैंडों के साथ ही अपनी जैव विविधता के लिए जाना जाता है. यहां वन्य जीवों परिंदों के अलावा वनस्पतियों की एक बड़ी श्रृंखला भी है.

homeuttar-pradesh

दुधवा नेशनल पार्क में 116 साल बाद दिखाई दी ये अनोखी चीज,वैज्ञानिक भी हैं हैरान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *