देश-विदेश में पीतल की साईं बाबा मूर्तियों की मांग बढ़ी, जानिए वजह

0
देश-विदेश में पीतल की साईं बाबा मूर्तियों की मांग बढ़ी, जानिए वजह


Last Updated:

मुरादाबाद. यूपी का मुरादाबाद पूरी दुनिया में अपनी पीतल कला और ‘पीतल नगरी’ के नाम से प्रसिद्ध है. यहां के कारीगर पीतल की विभिन्न वस्तुएं और मूर्तियां बनाकर देश-विदेश में एक्सपोर्ट करते हैं. इन दिनों मुरादाबाद के शिल्पकार श्री साई बाबा की बारीक नक्काशी वाली पीतल की मूर्ति तैयार कर रहे हैं, जो कला और धार्मिक भावनाओं का अनोखा संगम है.

ख़बरें फटाफट

मुरादाबाद. यूपी का मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है. तो वहीं यहां के पीतल के उत्पादन देश-विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं. लेकिन, पीतल नगरी के इस शहर में इन दिनों पीतल की विभिन्न मूर्तियों के साथ-साथ श्री साई बाबा की मूर्ति भी तैयार की जा रही है. यह मूर्ति बारीक नक्काशी से तैयार की जा रही है. जो देखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षित लग रही है. इसकी बहुत अच्छी डिमांड भी देखने को मिल रही है.

अलग-अलग साइज में होती है तैयार
दुकानदार राघव खन्ना ने बताया कि साइन बाबा की मूर्ति की डिमांड की बात की जाए तो हमेशा ही रहती है. इसके अलग-अलग साइज रहते हैं और यह डिमांड के हिसाब से तैयार की जाती है. शुरुआती साइज की बात की जाए तो 4 इंच से लेकर 3 से 4 फीट तक की साईं बाबा की पीतल की मूर्ति तैयार की जाती है और जिस तरह से अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों की डिमांड रहती है. इस तरह से साईं बाबा की मूर्ति की भी अच्छी खासी डिमांड देखने को मिलती है और साईं बाबा की मूर्ति की डिमांड की जाए तो सबसे ज्यादा साउथ और ईस्ट की तरफ से आती है.

सभी जगह से आती है डिमांड
सनातन धर्म से जुड़े लोग साई बाबा की मूर्ति को खूब खरीदते हैं और अपना ऑर्डर देकर भी अपनी पसंदीदा मूर्ति तैयार करवाते हैं. यूपी में भी साईं बाबा की मूर्ति की अच्छी खासी डिमांड रहती है. साईं बाबा की मूर्ति की कीमत की बात की जाए तो 1050 रुपए से शुरू होती है और आपके बजट पर निर्भर करती है. बाकी आप ऑर्डर देकर अपनी पसंदीदा नक्काशी के साथ पसंदीदा मूर्ति भी तैयार कर सकते हैं. जिसकी कीमत आपकी पसंद के हिसाब से रहेगी केवल मुरादाबाद में ही तैयार होकर देश-विदेश तक यह साईं बाबा की मूर्ति जाती है. जिसकी हमेशा ही डिमांड रहती है.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

देश-विदेश में पीतल की साईं बाबा मूर्तियों की मांग बढ़ी, जानिए वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *