देसी मथानी का जादू…एक घूंट में ठंडक, स्वाद ऐसा कि बार-बार खींच लाए गोला की खोया लस्सी!

0
देसी मथानी का जादू…एक घूंट में ठंडक, स्वाद ऐसा कि बार-बार खींच लाए गोला की खोया लस्सी!


Last Updated:

लखीमपुर खीरी के गोला में भीषण गर्मी के बीच पारंपरिक तरीके से तैयार की जा रही खोया लस्सी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. लकड़ी की मथानी से तैयार इस खास लस्सी में खोया, मलाई और सूखे मेवों का स्वाद इसे और भी खास बना देता है. ₹50 में मिलने वाली यह देसी लस्सी स्वाद के साथ शरीर को ठंडक भी देती है, यही वजह है कि दूर-दूर से लोग इसका स्वाद लेने पहुंच रहे हैं.

लखीमपुर खीरी. जिले में जहां एक ओर भीषण गर्मी हो रही है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी के मौसम में ठंडी और स्वादिष्ट लस्सी लोगों को खूब पसंद आती है, लेकिन अगर लस्सी में देसी स्वाद और पारंपरिक तरीका जुड़ जाए तो उसकी बात ही अलग हो जाती है. खीरी जिले के गोला में इन दिनों खास तरीके से तैयार की जा रही खोया लस्सी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. स्वाद ऐसा है कि जो एक बार लस्सी पीने आता है वह बार-बार यहां खिंचा चला आता है.
इस खास लस्सी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आज भी इसे पुराने पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है. यहां दही को लकड़ी की मथानी से मथा जाता है, जिससे उसका स्वाद और गाढ़ापन बरकरार रहता है. मशीनों के दौर में भी लोग इस देसी अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *