दो बेटियों के बाद महिला ने लगवाया कॉपर टी, अब एक साथ दिया तीन बेटों को जन्म
Last Updated:
Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कॉपर टी लगवाने के बावजूद एक महिला ने तीन बेटों को जन्म दिया. पति देवेंद्र ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा और कार्रवाई की मांग की है. सीएमओ डॉ. आलोक शर्…और पढ़ें
Pilibhit News; पीलीभीत में कॉपर टी लगवाने के बाद भी महिला हुई प्रेग्नेंटसैयद कयाम रजा/पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिला महिला अस्पताल में कॉपर टी लगवाने के बावजूद एक महिला ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया. पीड़ित पति देवेंद्र ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालय में शिकायत दर्ज की है. उन्होंने अस्पताल से मुआवजा और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
हालांकि, नौ महीने पहले जब ममता को पेट में दर्द की शिकायत हुई, तो देवेंद्र उन्हें अस्पताल लेकर गए. आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने इसे मामूली दर्द बताकर बिना जांच के वापस भेज दिया. इसके बाद 27 जुलाई 2025 को ममता ने 10 मिनट के अंतराल पर तीन बेटों को जन्म दिया. अब उनके पांच बच्चे हो गए हैं—दो बेटियां और तीन बेटे.
पीड़ित की शिकायत
सीएमओ का बयान
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आलोक शर्मा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिकायत की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रहा है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ, पीलीभीत: “हमें इस मामले की जानकारी मिली है. शिकायत की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी.”

Principal Correspondent, Lucknow