UP News Live: बरेली में हेड मास्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, वाराणसी में पुलिस मुठभेड़, 3 लुटेरे गिरफ्तार

0
UP News Live: बरेली में हेड मास्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, वाराणसी में पुलिस मुठभेड़, 3 लुटेरे गिरफ्तार


UP News: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजनीतिक, शिक्षा और आपराधिक घटनाओं को जानने में दिलचस्पी रखते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आपको न्यूज 18 हिंदी पर उत्तर प्रदेश की उन तमाम खबरों के बारे में जानकारी दी जाती है, जिनका जन सरोकार है. यहां हर छोटी सी छोटी घटना की भी जानकारी दी जाती है. तो आप हमारे इस लाइव कॉपी के साथ जुड़े रहें…

वाराणसी पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, CM योगी ने किया स्वागत

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर गुरुवार लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया.

12 सितंबर को अयोध्या आएंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री, करेंगे रामलला के दर्शन
12 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री अपने परिवार और मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंचेंगे. वे रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका रेड कार्पेट स्वागत करेंगे. संत समाज और राम मंदिर ट्रस्ट भी प्रधानमंत्री और उनके परिवार का विशेष स्वागत करेगा. अयोध्या के एक निजी होटल में उनके सम्मान में भोज का आयोजन होगा, जिसमें अवध के पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे. मॉरीशस के प्रधानमंत्री का यह दौरा अयोध्या के लिए बेहद खास माना जा रहा है.

बरेली में हेड मास्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बरेली में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी प्राइमरी स्कूल की हेड मास्टर सरिता वर्मा को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोप है कि सरिता वर्मा ने स्कूल में हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पास करने के लिए ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी. प्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन इसमें भ्रष्टाचार की कोशिश सामने आई. मामला थाना भुता क्षेत्र के म्यूड़ी खुर्द प्राथमिक विद्यालय का है. पुलिस ने आरोपी हेड मास्टर को हिरासत में ले लिया है.

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए बेहतर रूट

वाराणसी में पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. पीएम मोदी पुलिस लाइन से नदेसर स्थित होटल ताज तक सड़क मार्ग से जाएंगे. सुरक्षा कारणों से इस पूरे रूट पर दोपहर 11 बजे के बाद से ट्रैफिक प्रभावित रहेगा और प्रधानमंत्री के होटल आने-जाने के दौरान नो-व्हीकल जोन लागू रहेगा. ऐसे में शहर के एक छोर से दूसरे छोर जाने वाले लोगों को परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है. न्यूज 18 टीम ने शहरवासियों के लिए इन वैकल्पिक रूट्स का ब्यौरा तैयार किया है.

मुरादाबाद में नर्सिंग छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध पर फायरिंग
मुरादाबाद के थाना कुंदरकी क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार छात्राएं अपने भाइयों के साथ चंदौसी मेला देखने जा रही थीं, तभी रास्ते में बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. छात्राओं के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पीड़ित परिवार ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

वाराणसी में पुलिस मुठभेड़, तीन लुटेरे गिरफ्तार
वाराणसी के थाना बड़ा गांव क्षेत्र के हरुआह में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई. बीती रात होंडा सिटी कार से भाग रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए जबकि एक को दबोच लिया गया. पकड़े गए लुटेरे ट्रक चालकों से लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं. पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई और तीनों लुटेरे गिरफ्तार कर लिए गए. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

वाराणसी में सपा नेता हाउस अरेस्ट, पीएम मोदी के दौरे से पहले कार्रवाई

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले पुलिस ने सपा के दर्जनों नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया. जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं को विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते नजरबंद किया गया है. जानकारी के मुताबिक सपा कार्यकर्ता वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी में थे और पीएम मोदी के दौरे का विरोध करने जा रहे थे. इसी बीच सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बरतते हुए यह कदम उठाया. प्रधानमंत्री मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे और यहां मॉरीशस के पीएम के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे.

बुलंदशहर में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर

बुलंदशहर के पहासू कस्बे में स्थित पीएम श्री प्राइमरी विद्यालय की लापरवाही का मामला सामने आया है. सुबह 8 बजे खुलने वाले इस विद्यालय का गेट 8:15 बजे तक बंद मिला. मासूम बच्चे स्कूल के बाहर खड़े होकर शिक्षकों का इंतजार करते रहे. स्थानीय व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे शिक्षा विभाग की अव्यवस्था उजागर हो गई. यह घटना शिक्षकों की गैरजिम्मेदारी और शिक्षा व्यवस्था में ढिलाई को दर्शाती है. वायरल वीडियो के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *