धान रोपाई से पहले बस खेत में छिड़क दो 5ML ये दवा… खरपतवार की हो जाएगी छुट्टी
Last Updated:
Paddy Weed control Tips: धान की रोपाई शुरू होते ही किसान खेतों में घास और खरपतवार की समस्या से परेशान हो जाते हैं. कृषि विशेषज्ञों की मानें तो अगर खेतों में समय रहते खरपतवार पर नियंत्रण नहीं किया जाए तो फसल का …और पढ़ें
हाइलाइट्स
- मीरा 71 दवा खरपतवार को जड़ से खत्म करती है और फसल अच्छी होती है.
- धान के खेतों में मीरा 71 का उपयोग पूरी तरह से सुरक्षित है.
- 5 ML मीरा 71 प्रति लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करने से खरपतवार ख़त्म होगा.
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में इन दिनों धान की रोपाई का काम तेजी से शुरू हो गया है. लेकिन हर साल की तरह इस बार भी खेतों में उगने वाली घास और खरपतवार किसानों के लिए बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते इन खरपतवारों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो फसल की बढ़वार पर असर पड़ता है और उत्पादन में गिरावट आती है.
कैसे करें मीरा 71 दवा का इस्तेमाल?
कृषि अधिकारी के मुताबिक, मीरा 71 दवा खरपतवार को जड़ से खत्म करने में कारगर मानी जाती है. इसे 5 ML प्रति लीटर पानी में मिलाकर खेतों में या मेड़ों पर स्प्रे करना होता है. यह दवा चौड़ी पत्ती वाली फसलों या सब्जियों में नहीं डालनी चाहिए, क्योंकि इससे उन फसलों की ग्रोथ रुक जाती है. लेकिन धान के खेतों में इसका इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित और फायदेमंद है.
उत्तर प्रदेश में अधिकतर किसान धान की रोपाई बरसात के बाद ही करते हैं, क्योंकि तभी खेतों में भरपूर नमी रहती है. लेकिन जैसे ही बारिश होती है, खेतों में तरह-तरह की घास उगने लगती हैं, जिससे बाद में फसल को नुकसान होता है. इसीलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि धान की रोपाई से पहले खेतों में खरपतवार की सफाई और दवा का छिड़काव जरूर करें.
अगर धान की बुवाई से पहले खेतों में उगने वाले खरपतवारों को न रोका जाए तो ये फसलों से जरूरी पानी और पोषक तत्व खींच लेते हैं. इससे फसल की ग्रोथ धीमी हो जाती है और उत्पादन घटता है. यही वजह है कि कृषि विभाग किसानों को समय रहते उचित कदम उठाने की सलाह दे रहा है.