धौलपुर के पत्थरों से बनेगा जगन्नाथ कॉरिडोर, 3 साल में होगा तैयार, फर्स्ट लुक आया सामनें

0
धौलपुर के पत्थरों से बनेगा जगन्नाथ कॉरिडोर, 3 साल में होगा तैयार, फर्स्ट लुक आया सामनें


Last Updated:

Varanasi News:धौलपुर के पत्थरों की खास बात यह है कि यह लाल,गुलाबी और सफेद रंग में उपलब्ध है. दीवारों पर खूबसूरत नक्काशी,फर्श और दीवारों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. यह पत्थर काफी मजबूत होते है. ट्रस्ट श्री जगन्नाथ के सचिव शैलेश त्रिपाठी ने बताया कि नए जगन्नाथ कॉरिडोर में मुख्य परिसर 1 लाख स्क्वायर फीट से अधिक का होगा.

ख़बरें फटाफट

वाराणसी: धर्म नगरी काशी में अब जय विश्वनाथ के साथ जय जगन्नाथ की गूंज भी सुनाई देगी. इसके लिए काशी के दक्षिणी छोर पर जगन्नाथ कॉरिडोर का निर्माण शुरू हो गया है. अस्सी स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर को अब काशी कॉरिडोर के तर्ज पर विकसित किया जाएगा. नया जगन्नाथ कॉरिडोर कैसा होगा इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है.

मुख्य परिसर में ये सुविधाएं

राजस्थान के धौलपुर के पत्थरों से इस कॉरिडोर का निर्माण होगा. मंदिर ट्रस्ट ने इसके लिए लाखों घन फुट पत्थर मंगाए है. धौलपुर के पत्थरों की खास बात यह है कि यह लाल,गुलाबी और सफेद रंग में उपलब्ध है. दीवारों पर खूबसूरत नक्काशी,फर्श और दीवारों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. यह पत्थर काफी मजबूत होते है. ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी के सचिव शैलेश त्रिपाठी ने बताया कि नए जगन्नाथ कॉरिडोर में मुख्य परिसर 1 लाख स्क्वायर फीट से अधिक का होगा. मुख्य परिसर में भगवान जगन्नाथ के मंदिर के अलावा गरुड़ मंदिर,नरसिंह मंदिर के अलावा अन्य देव विग्रह होंगे. इसके अलावा मुख्य मंदिर का शिखर 108 फीट का होगा. जिसका दर्शन भक्त गंगा तट से भी कर पाएंगे.

इसके अलावा मुख्य मंदिर में हरियाली,श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था के साथ अन्य कई सुविधाएं होंगी.पूरे कॉरिडोर क्षेत्र में जगह जगह खूबसूरत गार्डेन और फॉउंडेन भी बनाएं जाएंगे.इसके अलावा धाम में स्थित कुंड का भी जीर्णोद्धार होगा.

3 साल में पूरा करने का लक्ष्य

1 मई को जगन्नाथ कॉरिडोर का शिलान्यास हो चुका है.मंदिर ट्रस्ट ने शिलान्यास के बाद 3 साल के भीतर इसके निर्माण काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.माना जा रहा है साल 2029 के दिसम्बर महीने तक जगन्नाथ कॉरिडोर बनकर तैयार हो जाएगा. फिलहाल पहले फेज में ट्रस्ट इसके निर्माण पर 30 करोड़ रुपये खर्च करेगा. हालांकि इसके लिए ट्रस्ट राम मंदिर के तर्ज पर लोगों के चंदा भी इक्कठा करेगी.

कॉरिडोर में होंगी यह सुविधाएं

जगन्नाथ कॉरिडोर में काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर गुरुकुल,धर्मशाला,कौशल विकास केंद्र,औषधि केंद्र,पार्किंग सहित अन्य कई सुविधाएं होंगी.इसके अलावा यहां एक अन्नक्षेत्र भी बनाया जाएगा.जिसमें भक्तों के निशुल्क भोजन की व्यवस्था होगी.जगन्नाथ कॉरिडोर में बनने वाले धर्मशाला में दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु ठहर सकेंगे. इसके लिए उन्हें नॉमिनल कॉस्ट देना होगा.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *